जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिदीन के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के बड़े टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल हुई है। बडगाम पुलिस, भारतीय स सेना की राष्ट्रीय रायफल की 53वीं बटालियन और सीआरपीएळ की 181वीं बटालियन ने हिजबुल मुजाहिदीन के टेरर मॉड्यूल का फंडाफोड़ किया है। सुरक्षा कर्मियों ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाकर्मियों को पखेरपोड़ा इलाके में इन आतंकियों के पास से एके-47 के 20 लाइव राउंड, 2 डेटोनेटर और 15 पोस्टर पाए गए हैं।

सोमवार को आतंकी संगठन लश्कर को सुरक्षाबलों ने बड़ा झटका दिया था, जहां उसके फंडिंग मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ हुआ। इस दौरान एक आतंकी भी पकड़ा गया। जिससे कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। आतंकी लंबे वक्त से इलाके में सक्रिय था। उसके पास से कुछ नगदी भी बरामद हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक एसओजी और सेना कई दिनों से लश्कर आतंकियों पर नजर रखे हुए थी। इस दौरान उन्हें लश्कर के फंडिंग मॉड्यूल से जुड़ी अहम जानकारी मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने जम्मू से एक आतंकी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक टिफिन भी बरामद हुई है। जिसमें पैसे भरे थे। इस संबंध में जम्मू के पीर मीठा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आतंकी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये मॉड्यूल जम्मू में आतंकी गतिविधियों को लेकर काफी सक्रिय था।

रविवार को सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। उस दौरान कश्मीर के शोपियां जिले में तीन आतंकी मारे गए थे। ये एनकाउंटर अम्शीपोरा इलाके में हुआ था। मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके-47 राइफल और अन्य सामान बरामद किए गए, हालांकि सेना की ओर से तीनों की पहचान नहीं उजागर की गई। इससे पहले शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट वलीद समेत तीन आतंकी मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+