कश्‍मीर में आतंकियों की भर्ती कर रहा लश्‍कर, आठ आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। शनिवार को चुनाव आयोग ने जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया और ठीक इस ऐलान के बाद ही सुरक्षाबलों ने लश्‍कर के उन आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो चुनावी रैलियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

इन आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ ही कश्‍मीर में लश्‍कर के उस मॉड्यूल का भांडा भी फूट गया है जिसके जरिए वह आतंकियों की भर्ती कर रहा था।

पढें-हैदराबाद में अल कायदा का कंट्रोल रूम

कई वीआईपी रैलियां थीं निशाने पर

जिन आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उनके निशाने पर चुनावों के मद्देनजर राज्‍य में आयोजित होने वाली कई वीआईपी रैलियां थीं। सेना के 30 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स यूनिट के साथ मिलकर सुरक्षा बलों ने इस साजिश को अंजाम होने से पहले ही फेल कर दिया।

एक वरिष्‍ठ पुलिस आफिसर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्‍तर कश्‍मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में लश्‍कर के एक रिक्रूटमेंट मॉड्यूल को पकड़ा है। इस अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया इस मॉड्यूल के आठ सदस्‍यों में तीन सगे भाई शामिल हैं। इन्‍हें सोपोर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया है।

लश्‍कर ने दी थी पूरी ट्रेनिंग

सुरक्षा बलों की ओर से दिए गए बयान पर अगर यकीन करें तो इन सभी लड़कों को सोपोर के आसपास के इलाकों से इस मॉड्यूल में शामिल किया गया था। इन सभी की भर्ती लश्‍कर के विदेशी आतंकी उमर खिताब ने की थी।

उमर पाकिस्‍तान का रहने वाला है और वह पिछले कुछ समय से घाटी में लश्‍कर के मॉड्यूल का संचालन कर रहा था।

विदेशी आतंकी उमर को सौंपा गया जिम्‍मा

उमर को पाक आतंकी हंजुल्‍ला की ओर से स्‍थानीय लड़कों को शामिल करने का आदेश तो दिया ही गया था साथ ही उसे जेहादी विचारधारा के बारे में बताने का आदेश भी दिया गया।

सूत्रों की मानें तो लश्‍कर अब विदेशी आतंकियों की कमी से जूझ रहा है और ऐसे में वह कश्‍मीर के स्‍थानीय लड़कों को अपने मॉड्यूल में भर्ती करने को बेकरार है।

तैयार था पूरा प्‍लान
पुलिस ने बताया है कि इन लड़कों को लश्‍कर में शामिल करने के बाद उन्‍हें कम्‍यूनिकेशन गैजेट्स और हथियार भी मुहैया कराए गए थे। इन सभी आठ आतंकियों इनको पैसा और हथियार भेजने का जिम्‍मा सौंपा गया था।

इसके अलावा रैलियों में आने वाले लोगों को टारगेट करने, सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने और कम्‍यूनिकेशन डिवाइस का इंतजाम करने का भी काम सौंपा गया था।

इस आतंकी मॉड्यूल के कुछ सदस्‍यों को कानूनी दस्‍तावेजों के आधार पर पाक भी भेजा गया था। वहां पर इन लड़कों को बम बनाने और दूसरी आतंकी गतिविधियों के बारे में पूरी ट्रेनिंग दी गई थी।

इनवेस्टिगेशन में पुलिस को पता लगा है कि यह मॉड्यूल को कई वीआईपी रैलियों पर ग्रेनेड अटैक और बड़ी राजनीतिक हस्तियों पर हमले करने की तैयारी में था।

लोकल लोगों ने दी जानकारी

पुलिस ने इस पूरे आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़ करने के लिए श्रीनगर और बारामूला के स्‍थानीय लोगों को धन्‍यवाद दिया है। पुलिस के मुताबिक लोगों ने उन्‍हें सही समय पर जानकारी दी जिससे वह सही कार्रवाई कर सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+