पाक सेना संग मिलकर भारत पर हमले की तैयारी में आतंकी संगठन इदारा-तुल-पाकिस्तान
नई दिल्ली। भारत के लिये एक बुरी खबर है। पाकिस्तान में एक और आतंकी संगठन गठित हो चुका है और दिन दूनी रात चौगुनी रफतार से उसका विस्तार हो रहा है। इस संगठन का नाम है इदारा-तुल-पाकिस्तान (आईटीपी)। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा, अल कायदा और जैश-ए-मोहम्मद से तुलना करें तो आईटीपी आतंकियों और पाकिस्तानी सैनिकों का समूह है, जो किसी भी खतरनाक वारदात को अंजाम देने में सक्षम है। इस संगठन को पाकिस्तान ने स्टैंड-बाई मोड में रख रखा है, क्योंकि पाकिस्तान को यह अच्छी तरह मालूम है कि अकेले वो भारत से नहीं जीत सकता।
आईबी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर हम आपको आईटीपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आईटीपी का मकसद भारत, खास कर कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देना, ताकि भारत पूरी तरह अस्थिर हो जाये।
कैसे बना यह संगठन और कौन है उसका सरगना?
- आईटीपी का सरगना अनदान रशीद है। अदनान पाकिस्तानी वायुसेना का अधिकारी रह चुका है।
- संगठन का मकसद पाकिस्तान के आतंकियों और सैनिकों को एक जुट कर एक फौज खड़ी करना।
- आईटीपी में पाकिस्तान आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों इकाईयों से सैनिक शाामिल हुए हैं।
- इस फौज को खास तौर से भारत पर हमला करने के लिये तैयार किया जा रहा है।
- आईटीपी के आतंकी अपने संगठन ही नहीं बल्कि पाकिस्तान आर्मी की विभिन्न इकाईयों को भी अपनी सेवाएं देते हैं।
- आर्मी और आईटीपी सदस्यों में बस इतना फर्क है कि आर्मी वाले यूनीफॉर्म में रहते हैं और ये नहीं।
- सैंकड़ों फिदाईन आतंकी जो एलओसी पार कर भारत में घुसने की फिराक में हैं, इस संगठन से जुड़े हुए हैं।
क्या लिखा है अलकायदा की पत्रिका राशिद में
- अल-कायदा की पत्रिका में कोड वर्ड में छापे गये संदेश में साफ लिखा है कि आईटीपी पाकिस्तान आर्मी से संबद्ध है।
- आईटीपी अथवा पाकिस्तान सरकार का संगठन पूरे पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जिहादियों को जोड़ रहा है।
- इस संगठन का मकसद भारत के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान की मदद करना है।
बहुत बुरी हैं भारत के लिये ये खबरें
- आईबी के अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि हो सकता है आईटीपी अलजवाहिरी के भारत पर हमला करेन के मकसद को कामयाब बनाने में मदद कर सकती है।
- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई चाहती है कि अल-कायदा सिमी के साथ मिलकर भारत में आतंकी हमले करे। इसके लिये लश्कर को आईटीपी के साथ जोड़ने की योजना है।
- आईएसआई ने तालिबान के आतंकियों को भी निर्देश दिये हैं कि वो आईटीपी से जुड़ें। मैगजीन के अनुसार इसके लिये विशेष ट्रेनिंग देने की बात भी कही गई है।
पाकिस्तान यह सब क्यों कर रहा है?
असल में पाकिस्तान आर्मी यह सब इसलिये कर रही है, ताकि भारत पर उसे सीधा हमला नहीं करना पड़े। अगर पाकिस्तानी सेना भारत पर हमले करेगी, तो पूरा विश्व उसके विरुद्ध खड़ा हो जायेगा, लिहाजा वो जिहादियों का इस्तेमाल कर भारत पर हमले करवाने की तैयारी में है। इस तरह के हर हमले को भारत-पाक युद्ध की नहीं बल्कि आतंकी हमले की संज्ञा दी जायेगी। ये वो जिहादी होंगे जो अपनी जान आसानी से देने के लिये तैयार रहते हैं।
इंटेलीजेंस ब्यूरो के अनुसार कुल मिलाकर आईटीपी जैसे जैसे ऊपर उठ रही है, वैसे वैसे भारत के लिये खतरा बढ़ता जा रहा है। लिहाजा भारत की सरहदों पर विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है। सिर्फ जमीन पर ही नहीं समुद्री रास्ते से आतंकी भारत में दाखिल नहीं हो जायें, इसके लिये भारतीय नौसेना को भी अलर्ट कर दिया गया है।
आगे पढ़ें- Exclusive: नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'ऑपरेशन ब्लैक' चला रहा आईएसआई।
-
मासूमों के खून से गमगीन हुए राशिद खान, काबुल हमलों पर अफगान क्रिकेटरों का फूटा गुस्सा -
'आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है?' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी की जमकर उड़ाई धज्जियां -
Kabul अस्पताल पर एयरस्ट्राइक के बाद सामने आया पहला वीडियो, दिल दहला देगा मौत का खौफनाक मंजर! -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत













Click it and Unblock the Notifications