फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल, चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में बहाल होगी धारा 370
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल ने रविवार को एक विवादित बयान दिया है। फारूक अब्दुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद 35 ए लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को दोबारा विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और अनुच्छेद-370 लागू करवाने के लिए वो प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व सीएम ने संसद के मानसून सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर में फिर से पहले जैसी स्थिति बहाल करने की मांग की थी।
Recommended Video

इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चीन ने धारा 370 को निरस्त करना कभी स्वीकार नहीं किया और उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे चीन के समर्थन से बहाल किया जाएगा। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के कारण चीन एलएसी पर जो कुछ भी कर रहा है उससे स्पष्ट है कि उसने भारत सरकार के आदेश को स्वीकार नहीं किया है। मुझे उम्मीद है कि उनके समर्थन से, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा।'
यह भी पढ़ें: ताइवान राष्ट्रीय दिवस ना मनाने की चीन ने दी थी नसीहत, BJP नेता ने चीनी दूतावास के बाहर ही लगवा दिए पोस्टर
2019 का फैसला अस्वीकार्य
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'मैंने कभी चीनी राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया, यह पीए मोदी थे जिन्होंने न केवल शी चिनफिंग को आमंत्रित किया, बल्कि उनके साथ झुला भी झूले। पीएम मोदी ही शी चिनफिंग को चेन्नई ले गए और उनके साथ भोजन किया। जम्मू और कश्मीर पर केंद्र के फैसले पर बोलते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जो किया था वह अस्वीकार्य था। फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि उन्हें संसद में जम्मू-कश्मीर की समस्याओं पर बोलने की भी अनुमति नहीं है।
बता दें कि अनुच्छेद 370, अनुच्छेद 35 ए जम्मू और कश्मीर को भारत के संविधान के तहत विशेष दर्जा प्रदान करता था, जिससे इस जम्मू-कश्मीर को एक अलग संविधान और अन्य कानूनी भेदों के बीच एक अलग दंड संहिता की अनुमति मिलती थी। संसद ने पिछले साल 5 अगस्त को दो प्रस्ताव पारित किए थे। संविधान के इसी अनुच्छेद के तहत दी गई शक्ति को लागू करके जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय कर दिया। दूसरा प्रस्ताव जम्मू और कश्मीर राज्य के दो संघ राज्य क्षेत्रों - जम्मू और कश्मीर, और लद्दाख के विभाजन के लिए था।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications