ताइवान राष्ट्रीय दिवस ना मनाने की चीन ने दी थी नसीहत, BJP नेता ने चीनी दूतावास के बाहर ही लगवा दिए पोस्टर
ताइवान राष्ट्रीय दिवस पर चीनी दूतावास के बाहर BJP नेता तजिंदर बग्गा ने लगवााए पोस्टर, ड्रैगन ने दी थी ये नसीहत
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित चीन के दूतावास (Chinese Embassy) के बाहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने ताइवान के राष्ट्रीय दिवस (Taiwan National Day) का एक पोस्टर लगवाया है। जो सुर्खियों में है। आज यानी 10 अक्टूबर को ताइवान का राष्ट्रीय दिवस है। चीनी दूतावास का ये दफ्तर जहां, ताइवान के राष्ट्रीय दिवस की बधाई वाली पोस्टर लगी है, वो दिल्ली के चाणक्यपुरी में है।

BJP नेता का 'Taiwan National Day' वाला पोस्टर वायरल
चीनी दूतावास के बाहर लगे पोस्टर पर अंग्रेजी में लिखा है ताइवान हैप्पी नेशनल डे 10 अक्टूबर। इस पोस्टर को बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है। शेयर कर तेजिंदर बग्गा ने लिखा है- हैशटैग ताइवान नेशनल डे। (#TaiwanNationalDay)
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के इस ट्वीट को कई बीजेपी नेताओं ने रिट्वीट किया है। बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने भी इसको रिट्वीट करते हुए ताइवान नेशनल डे की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है।
इस बीच ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि आइए, 10 अक्टूबर को ताइवान का राष्ट्रीय दिवस एक साथ मनाते हैं।
चीन की इस नसीहत के बाद लगे पोस्टर
चीन की सरकारी मीडिया की ओर से और चीनी दूतावास ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि भारतीय मीडिया समूह 10 अक्टूबर को आने वाले ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर कोई कवरेज ना करें। उन्होंने प्रेस रिलीज में यह भी लिखा था कि, दुनिया में चीन सिर्फ एक ही है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना एकमात्र यहां की वैध सरकार है, जो पूरे चीन का प्रतिनिधित्व कर रही है।
उन्होंने कहा था- ताइवान चीन के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है। चीन की ये कथित धमकी चीन पर भारी पड़ गई। इस नसीहत के बाद बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने चीनी दूतावास के बाहर ताइवान नेशनल डे के पोस्टर लगवाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications