आपके अच्छे लुक और इंटेलिजेंस का राज क्या है? लड़की के सवाल पर मुस्कुराए थरूर, दिया ये जवाब

हाल ही में शशि थरूर नागालैंड गए थे, वहां पर एक लड़की ने एक दिलचस्प सवाल पूछा। जिस पर कांग्रेस नेता ने शानदार जवाब दिया।

Shashi Tharoo

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जहां उनकी एक महिला फैन ने उनके लुक और इंटेलिजेंस को लेकर सवाल पूछा। इसका थरूर ने बहुत ही शानदार जवाब दिया। हाल ही में नागालैंड चुनाव के दौरान वो राज्य की यात्रा पर गए थे, वहां पर उन्होंने 'लुंगलेंग शो' नाम के एक टॉक शो में हिस्सा लिया। ये वाक्या वहीं का है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शशि थरूर से सवाल पूछने के लिए एक लड़की खड़ी हुई। उसने पूछा कि कैसे कोई एक वक्त में हैंडसम, स्मार्ट, करिश्माई होने के साथ बुद्धिमान लग सकता है। इसके पीछे का क्या राज है। इस पर थरूर हंसने लगे। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही अच्छा सवाल है। इसका जवाब है कि आप अपने पैरेंट्स को चतुराई के साथ चुनें, क्योंकि ये सब आपके जीन्स पर ही निर्भर करता है। कांग्रेस सांसद ने अपनी पढ़ने की आदत के बारे में भी बात की, जो बचपन से ही शुरू हो गई थी।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पढ़न पसंद है, जिसकी आदत बचपन से लग गई थी मैंने इसे बनाए रखा और इस वजह से मैं बहुत कुछ पढ़ता हूं और मुझे लगता है कि मैं बहुत कुछ जानता हूं क्योंकि मैंने जो कुछ भी पढ़ा है, उसमें से बहुत कुछ अपने पास रखा है।

लोगों ने दिया ये रिएक्शन
वहीं थरूर ने खुद ही वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरी हालिया नागालैंड यात्रा से 2 मिनट का वीडियो WhatsApp पर घूम रहा है। एक यूजर ने लिखा कि हर बुद्धिजीवी का रहस्य ये है कि वे बहुत पढ़ते हैं। यह पीढ़ी किताब लेकर चुपचाप बैठने और सीखने का आनंद लेने के लिए बहुत आलसी है। एक अन्य ने लिखा कि इस सवाल का जवाब इससे अच्छा नहीं हो सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+