कोरोना वायरस से देश में दूसरी मौत, दिल्ली के RML अस्पताल में 65 वर्षीय महिला का निधन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश में दूसरी मौत सामने आई है। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में 65 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई है। महिला की मौत रात 8 बजे कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में हुई है। महिला का कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ था, जोकि पॉजिटिव पाया गया था। बता दें कि इससे पहले देश में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला कर्नाटक के कलबुर्गी में आया था, यहां 76 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूडान ने बताया कोरोना वायरस के चलते देश में दूसरी मौत हुई है। 65 वर्षीय महिला की दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया है।

coronavirus

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के शुक्रवार तक 81 मामलों की पुष्टि हुई है। इन 81 लोगों में 64 भारतीय, 16 इटली के और एक कनाडा से आया हुआ है। वहीं कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए बांग्लादेश के साथ बस और रेल सेवा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कोरोना वायरस पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देश में कोरोना के 81 मामले सामने आए हैं, इनमें से केरल के 3 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। सफदरजंग में भर्ती सात मरीज भी ठीक हो गए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच वायरस से बचाव के चलते देश में सैनिटाइजर और मास्क की मांग अचानक से बढ़ गई है। हालात यह है कि कई दुकानदार और मेडिकल स्टोर पर यह कई गुना कीमत पर मिल रहे हैं। अब केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए इन्हें आवश्यक वस्तु घोषित कर दिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने मास्क (सर्जिकल मास्क, N95) और सैनिटाइजर को फिलहाल के लिए आवश्यक वस्तुओं की सूची में डाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+