राहुल- प्रियंका के लिए सीट का होगा ऐलान दो दिन में, CEC की बैठक के बाद बोले केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस ने अभी यूपी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सीट को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस चुनाव समिति (CEC) की एक अहम बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस कैंडिडेट्स की नई सूची एक से दो दिन के भीतर जारी होने की बात कही।

कांग्रेस ने अधिकतर सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए हैं। लेकिन हालांकि वायनाड से राहुल गांधी की सीट कंफर्म कर दी गई है। लेकिन कांग्रेस ने अब तक अमेठी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। वहीं कांग्रेस इस बार प्रियंका गांधी की सीट से चुनाव में मौका दे रही है, इसका भी आधिकारिक रूप से ऐलान होना बाकी है।

Priyanka and Rahul Gandhi

ऐसे में शनिवार को सीईसी की अहम बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस चुनाव समित के सदस्य शामिल हुए। बैठक खत्म होने पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और डॉ. सैयद नसीर हुसैन बाहर आए।

इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की नई सूची एक-दो दिन के अंदर जारी कर दी जाएगी। दरअसल, कांग्रेस इस सूची के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सीट को लेकर भी ऐलान हो जाएगा।

वहीं इससे पहले खड़गे ने अमेठी और रायबरेली सीट पर कैंडिडेट्स के आधिकारिक ऐलान तक इंतजार करने को कहा। उनसे जब इन दो सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "आपको कुछ और दिनों तक इंतजार करना होगा, जब लोगों की ओर से उम्मीदवारों के नाम मेरे पास आएंगे और मैं अधिसूचना पर हस्ताक्षर करूंगा, तो इसकी घोषणा की जाएगी।"

केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी की भाजपा द्वारा आलोचना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने कहा, "निर्वाचन क्षेत्र बदलने के लिए कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाने वालों से मैं यह कहना चाहूंगा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने कितनी बार अपनी सीटें बदली हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+