तेलंगाना में चल रहा है 'आया राम, गया राम' का सीजन, इन नेताओं ने किया दलबदल

तेलंगाना में इन दिनों "आया राम, गया राम" का मौसम चल रहा है, क्योंकि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के इस्तीफे हो रहे हैं। दलबदल के चलते राजनीति काफी दिलचस्प हो गई है।

सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भाजपा ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने कुछ प्रमुख नेताओं को खो दिया है। ये नेता बीआरएस और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस को भी अपने कुछ नेताओं के सत्तारूढ़ दल में शामिल होने से झटका लगा है।

 Telangana, BRS, KCR, congrewss, bjp, Telangana assembly election 2023

कांग्रेस को भी अपने कुछ नेताओं के सत्तारूढ़ दल में शामिल होने से झटका लगा है। कुछ और नेताओं के पार्टी में शामिल होने की संभावना है। भाजपा नेता और पूर्व विधायक रेवुरी प्रकाश रेड्डी राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने प्रकाश रेड्डी से मुलाकात की थी। जिसके बाद से प्रकाश रेड्डी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। प्रकाश रेड्डी ने 2019 में भाजपा में शामिल होने के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से इस्तीफा दे दिया। वह तब टीडीपी के पोलित ब्यूरो सदस्य थे।

टीडीपी भ्रष्टाचार के एक मामले में अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के चलते तेलंगाना में चुनाव लड़ने को लेकर अभी निर्यण नहीं ले पाई है। जिसके चलते टीडीपी को शुक्रवार को उस समय झटका लगा जब उसके पोलित ब्यूरो सदस्य रावुला चंद्रशेखर रेड्डी बीआरएस में शामिल हो गए।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने उनका पार्टी में स्वागत किया। तेलंगाना में टीडीपी के प्रमुख नेताओं में से एक चंद्रशेखर रेड्डी 1982 से पार्टी के साथ थे। जब एन.टी. रामाराव ने इसकी स्थापना की थी। वह वानापर्थी से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए दो बार चुने गए। उन्होंने राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया था।

पंचायत राज मंत्री ई. दयाकर राव ने उन्हें बीआरएस में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस नेता जित्ता बालकृष्ण रेड्डी भी शुक्रवार को बीआरएस में शामिल हो गए। बालकृष्ण रेड्डी के लिए यह घर वापसी जैसा है। उन्होंने युवा तेलंगाना पार्टी बनाने के लिए टीआरएस (अब बीआरएस) छोड़ दी थी। पिछले साल उन्होंने अपनी युवा तेलंगाना पार्टी का पिछले साल बीजेपी में विलय कर दिया था। भाजपा नेतृत्व द्वारा दरकिनार किए जाने से नाखुश वह जुलाई में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

चूंकि कांग्रेस नेतृत्व ने भोंगिर से विधानसभा टिकट की उनकी मांग को खारिज कर दिया, इसलिए उन्होंने बीआरएस में वापसी का फैसला किया। तेलंगाना अराजपत्रित अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष ममिला राजेंदर भी सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+