कैसा था ज्योति मौर्य और आलोक का रिश्ता...? SDM के घर काम करने वाले स्टाफ ने बताया
SDM Jyoti Maurya Alok Maury Manish dubey: उत्तर प्रदेश के बरेली की पीसीएस अधिकारी एसडीएम ज्योति मौर्य का विवाद सुर्खियों में है। ज्योति के पति सफाई कर्मचारी आलोक मौर्य ने कहा है कि ज्योति मौर्य का होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।
आलोक के आरोपों पर ज्योति ने भी दहेज और ससुरात में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इन सब के बीच ज्योति और आलोक के घर में काम करने वाले सफाई कर्मी ने बताया है कि उन दोनों का रिश्ता कैसा था...?

आज तक रिपोर्ट के मुताबिक एसडीएम ज्योति मौर्य अपने पति आलोक और बच्चों के साथ प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में रहती थी। अब उस घर में पिछले 3 महीनों से ताला बंद है।
घर में काम करने वाले कर्मचारियों ने क्या कहा...?
इसी मोहल्ले में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने कहा कि हम लोग ज्योति मौर्य के घर में काम करने जाते थे। ज्योति और आलोक दोनों का स्वभाव बहुत अच्छा था। लेकिन उन दोनों की लड़ाई और विवाद से हमें दुख भी होता है। दोनों के बीच रिश्ते हालांकि कि कभी भी एक सुखी पति-पत्नी की तरह तो नहीं दिखे थे।
कर्मचारियों ने आगे कहा, ''हम चाहते हैं दोनों आपस में बात करके इस मामले को सुलझा लें ताकि इस लड़ाई का असर उनके बच्चों पर ना हो।''
आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों का कहना है कि एसडीएम ज्योति मौर्य को जब भी वक्त मिलता था वो बच्चों के साथ पार्क और सड़क पर टहलने निकलती थी।
ज्योति के एक पड़ोसी जो रेलवे इंजीनियर हैं, उनका कहना है कि ज्योति के घर पर बीते 3 महीने से ताला लगा है। पहले इस घर पर ज्योति, उनके भाई, उनकी बहन, आलोक और उनके बच्चे साथ रहते थे। लेकिन अब इस घर पर कोई नहीं आता है। अगर कोई आता भी है तो चोरी-चुपके आता है और निकल जाता है।












Click it and Unblock the Notifications