तीस हजारी कोर्ट झड़प: पार्किंग को लेकर हुए विवाद में चली गोली, 2 वकील घायल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच झड़प होने से हंगामा मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 3 बजे की है जब पुलिसकर्मियों ने वकीलों पर गोलीबारी की जिसमें दो वकील घायल हो गए हैं। घटना के बाद से कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया और गुस्साए वकीलों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। पार्किंग को लेकर पुलिस और वकील के बीच हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। देखते ही देखते वकील बड़ी संख्या में एकट्ठा हो गए और कोर्ट परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियों में आग लगा दी। हंगामें के बाद कोर्ट में अतरिक्त पुलिसबल को बुलाया गया, घटना स्थल पर वकीलों ने पत्रकारों के साथ भी मारपीट की।
जानिए पल पल की अपडेट...

LIVE Feed
दिल्ली बार काउंसिल के चेयरमैन केसी मित्तल ने कहा कि, तीस हजारी कोर्ट में दिल्ली पुलिस द्वारा वकीलों पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमें जानकारी मिली है कि गोली लगने से एक वकील घायल हुआ है जबकि दूसरे के साथ लॉकअप में मारपीट की गई। मामले की जांच की जा रही है, हम वकीलों के साथ खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications