गुजरात विधानसभा में जमकर हुआ बवाल, कांग्रेस विधायक ने बीजेपी विधायक को बेल्ट से पीटा
Recommended Video

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया है। उन्होंने सदन में भाजपा के एक विधायक को बेल्ट से पीटा। इस घटना के बाद से हंगामा मच गया है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के 28 विधायकों को 15 दिनों के लिए स्पीकर ने निलंबित कर दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक विरजी थूमर के निलंबन का विरोध कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने निलंबित विधायकों को मार्शल से सदन से बाहर निकलवा दिया।

जब कांग्रेस के मुख्य सचेतक अमित चवदा ने पार्टी विधायकों की ओर से माफी मांगी तो स्पीकर ने निलंबन वापस लिया।हंगामा उस वक्त हुआ, जब कृषि मंत्री आरसी फाल्दू अपने विभाग के लिए बजटीय मांग रख रहे थे। उसी दौरान कांग्रेस विधायक प्रताप दूधट ने उन्हें राकने की कोशिश की जिसपर भाजपा विधायक जगदीश पंछल से उनकी नोंकझोंक हो गई। बस यही नोंकझोंक बवाल में बदल गया और कांग्रेस विधायक ने बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications