महाराष्ट्र विधानसभा में जमकर हंगामा, बीजेपी-शिवसेना विधायकों के बीच धक्का-मुक्की
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को जमकर हुआ। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने सदन में किसानों की समस्या को उठाया जो बेमौसम बारिश के कारण संकट का सामना कर रहे हैं। बीजेपी के विधायक सदन में फ्लेक्स बॉक्स के साथ पहुंचे थे, जिनपर शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक रिपोर्ट दर्ज थी। इसमें बेमौसम बरसात से प्रभावित किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 25,000 रु की मांग की गई थी।
Recommended Video

महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा
विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही बीजेपी के विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब चले गए और वहां खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। बीजेपी विधायकों का कहना था कि शिवसेना की मांग को लागू किया जाए। इस पर विधानसभा स्पीकर ने भाजपा विधायकों से अपनी सीट पर वापस लौटने को कहा। इसी दौरान शिवसेना के कुछ विधायक भी वेल में पहुंच गए और उन्होंने बीजेपी विधायकों से फ्लेक्स छीनने की कोशिश जिसके बाद हंगामा होने लगा।

दोनों दलों के विधायकों के बीच धक्का-मुक्की
बीजेपी विधायकों ने शिवसेना सदस्यों के व्यवहार पर आपत्ति जताई। वहीं, बीजेपी सदस्यों के सीट पर लौटने से इनकार करने के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। संदन में हंगामे को लेकर शिवसेना नेता संजय गायकवाड का कहना था कि बीजेपी के विधायक लगातार दो दिन से सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं।

शिवसेना विधायकों ने बीजेपी विधायकों के हाथों से फ्लेक्स छीने
गायकवाड ने कहा, 'हम लोग वेल में थे, वहां हंगामा हो रहा था। मैंने बीजेपी विधायकों के हाथों से फ्लैक्स छीने। वे लोग दो दिन से सदन में हंगामा कर रहे हैं। वहीं, इस मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि बेमौसम बरसात से जूझ रहे किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 हजार रु दिए जाएंगे। लेकिन कल उन्होंने केवल 750 करोड़ का ही ऐलान किया है। अगर उनको 25 हजार रु प्रति हेक्टेयर के हिसाब से पैसे देने हैं तो 23 हजार करोड़ की घोषणा की जानी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications