कई मायनों में अहम है मोदी के लिए आज की मेरठ रैली
दूसरी बात जो कि इस रैली को लेकर काफी अहम बतायी जा रही है, वो है मोदी के मंच से नमाज अता करना। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर मोदी की रैली के समय नमाज का वक्त हो जाता है तो बीजेपी के मुस्लिम कार्यकर्ता मंच से ही नमाज पढ़ेंगे। जिसका रिहर्सल वह दो दिन पहले ही कर चुके हैं। हालांकि उस वक्त अल्पसंख्यक वर्गों की ओर से इस मामले में पर कड़ा विरोध जताया गया था जिसकी वजह से विवाद उत्पन्न हो गया था।
लेकिन मुस्लिम धर्मगुरूओं की ओर से इस बात को सराहे जाने और मंच से नमाज पढ़ने को सही बताये जाने के बाद कहा जा रहा है कि हो सकता है कि आज फिर से बीजेपी मु्स्लिम कार्यकर्ता ऐसा करें औऱ अगर ऐसा होता है तो मोदी की रैली का यह ऐतिहासिक क्षण होगा जो कि अब तक कि किसी भी रैली में नहीं हुआ है।
मोदी की रैली पर विरोधी पार्टियों जैसे सपा और कांग्रेस की भी नजर है क्योंकि मोदी की रैली की भीड़ दोनों ही पार्टियों का हाजमा बिगाड़ने का काम कर सकती है जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक आज की रैली में भारी भीड़ के जुटने के आसार हैं जिसकी वजह से सपा-कांग्रेस की चिंता बढ़ी हुई है।
वैसे मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है क्योंकि खुफिया एजेंसियों द्वारा रैली में हमले की आशंका जतायी गयी है जिसकी वजह से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है।। दो कमांडो टीम सहित सादे कपड़ों में खुफिया विभाग के लोग भी रैली स्थल पर नजर रखे हुए हैं। रैली की सुरक्षा के लिए मेरठ जोन की फोर्स के साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
रैली के लिए मुख्यालय की तरफ से दो पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक और 12 इंस्पेक्टर तथा 150 सब इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो बम निरोधक दस्ता और एटीएस की दो कमांडो टीमें तैनात की गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications