मोदी के लिए बीजेपी के मंच से अता की गयी नमाज, भड़के लोग

लेकिन उनकी पार्टी की ओर से किये जा रहे प्रयास कहीं-कहीं उलट भी पड़ रहे हैं जिसका नजारा दिखा मेरठ में। जहां मोदी की रैली से संबंधित एक जनसभा होने वाली थीं। बीजेपी के मुस्लिम कार्यकर्ता अभी मंच पर चढ़े ही थे कि उसी समय नमाज का वक्त हो गया जिसके कारण सारे कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही नमाज अता की। जो कि वहां के एक अल्पसंख्यक वर्ग को नागवार गुजरा। उन्होंने इस मुद्दे पर बखेड़ा कर दिया। हालांकि बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इसका विरोध करते हुए कार्रवाई की बात कही है।
जबकि बीजेपी के वरिष्ठ और मु्स्लिम कार्यकर्ताओं का कहना है कि ना तो मंच पर नमाज पढ़ना अनैतिक है और ना ही ऐसा करके उन्होंने कोई अपराध किया है। नमाज़ में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के लिए दुआ मांगी गई थी और मंच पर नमाज़ पढ़ना सही है, इसमें कुछ गलत नहीं है।
बीजेपी के मु्स्लिम कार्यकर्ताओं का समर्थन लखनऊ के इस्लामिक धर्मगुरूओं ने भी की हैं। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने में कोई बुराई नहीं हैं बशर्ते कि नमाज का वक्त सही हो।
लेकिन विरोधी दल बात मानने को तैयार नहीं हैं। कहा जा रहा है विरोधी दल सपा इकाई के कार्यकर्ता हैं, जिन्हें बीजेपी के मंच से नमाज अता करने की बात पचाये, पच नहीं रही है लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। खबर यह भी है कि 2 फरवरी को मेरठ की मोदी रैली में फिर से मंच पर नमाज अदा की जाने वाली है लेकिन महौल के खराब होने की वजह से इस बात को रोका भी जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications