विंम्बलडन का मैच देखने पहुंची वैक्सीन बनाने वाली टीम के डॉक्टर-स्टाफ, लोगों ने खड़े होकर किया जबरदस्त स्वागत
नई दिल्ली, 29 जून। विंम्बलडन में यूं तो खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और जिस तरह का खेल देखने को मिलता है उसकी जमकर तारीफ होती है। नोवाक जोकोविच और एंडी मरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका खेल देखकर दर्शक मैदान में खड़े होकर उनका अभिनंदन करते हैं। लेकिन विंम्बलडन के मैच में दर्शकों ने खड़े होकर मैदान के भीतर खेल रहे खिलाड़ी के लिए ताली बजाने की बजाए मैदान के बाहर दर्शक दीर्घा में बैठी एक वैज्ञानिक के लिए खड़े होकर ताली बजाई और उनका अभिवादन किया।

दरअसल विम्बलडन का मैच देखने के लिए प्रोफेसर साराह गिलबर्ट पहुंची थीं, जोकि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना की वैक्सीन तैयार करने वाली टीम का हिस्सा थीं। वह नेशनल हेल्थ सर्विस की सदस्य भी हैं,जब मैदान में वह मैच देखने के लिए दर्शक दीर्घा में बैठी थीं तो लोगों ने खड़े होकर उनका तालियों से अभिनंदन किया। उद्घोषक ने माइक पर जानकार दी कि हमारे बीच देश में महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक एक विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सेंटर कोर्ट में रॉयल बॉक्स में मौजूद हैं। जिसके बाद मैदान में दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। लोगों की तालियों की गूंज लगातार तेज होती जा रही थी,लोग धीरे-धीरे अपनी सीट के पास खड़े होकर उनका अभिनंदन करने लगे। विंम्बलडन के आधिकारिक ट्वीट के जरिए भी इसका वीडियो साझा किया गया है।
मैदान में एनएचएस के कई वैज्ञानिक और प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। इसके अलावा एनएचएस का मेडिकल स्टाफ भी मैच देखने के लिए पहुंचा था, जिन्होंने वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल, क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीजों की देखरेख की। साथ ही नर्सिंग स्टाफ, वर्कर्स भी मैदान में पहुंचे थे। इन सभी लोगों का तालियों के साथ मैदान में स्वागत और अभिनंदन किया गया। महामारी के दौरान लोगों के कोरोना पीड़ितों के लिए चंदा इकट्ठा करने वाले कैप्टन सर टॉम मुरे को भी इस दौरान श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी फरवरी माह में कोरोना से मौत हो गई थी। मूरे ने 33 मिलियन पाउंड एनएचएस के लिए इकट्ठा किए थे। अपने 100वे जन्मदिन के मौके पर उन्होंने पैदल 100 कदम चलकर लोगों से मदद की अपील की थी।
An opening day on Centre Court with a difference...
A special moment as we say thank you to those who have played such an important role in the response to COVID-19#Wimbledon pic.twitter.com/16dW1kQ2nr
— Wimbledon (@Wimbledon) June 28, 2021












Click it and Unblock the Notifications