'एक साल तक न करें विदेश यात्रा', पीएम मोदी ने देशवासियों से क्यों की ऐसी अपील? क्या हैं इसकी 3 वजह?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों से अगले एक साल तक गैरजरूरी विदेश यात्राओं (Foreign Trips) से बचने की अपील की है। पीएम ने कहा कि मौजूदा हालात में देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

पीएम ने लोगों से ईंधन बचाने, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने और विदेशों में होने वाले गैरजरूरी खर्च कम करने का आग्रह किया। सरकार को आशंका है कि अमेरिका-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ती अस्थिरता के कारण भारत पर तेल संकट और महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सरकार अब 'डोमेस्टिक फर्स्ट' रणनीति के जरिए देश के भीतर खर्च और पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है।

Foreign Trips

पीएम मोदी ने लोगों से क्या-क्या अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की है ताकि ईंधन की बचत हो सके। उन्होंने कारपूलिंग अपनाने और निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने की सलाह भी दी।

पीएम मोदी ने शादी-ब्याह में ज्यादा सोना खरीदने और गैरजरूरी विदेश यात्राओं से बचने को कहा। उनका मानना है कि इससे विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत रहेगा और आर्थिक दबाव कम होगा। इसके अलावा उन्होंने खाने के तेल की खपत घटाने और किसानों से खाद का कम इस्तेमाल करने की अपील करते हुए इसे देशहित से जुड़ा कदम बताया।

भारत के लिए क्यों अहम है यह अपील

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पड़ सकता है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से में तेल सप्लाई होती है। भारत अपनी जरूरत का करीब 88 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में तेल की कीमतें बढ़ने पर देश में महंगाई और विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ सकता है। सरकार चाहती है कि लोग आयातित सामान और विदेशों में होने वाले खर्च को सीमित रखें ताकि आर्थिक स्थिरता बनी रहे।

विदेश यात्राओं पर भारतीयों का बढ़ता खर्च

रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीयों ने विदेश यात्राओं पर करीब 31.7 अरब डॉलर यानी लगभग 2.72 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। यह पिछले साल की तुलना में करीब 25 प्रतिशत ज्यादा था।

हर महीने भारतीय करीब 1.42 अरब डॉलर यानी लगभग 12,500 करोड़ रुपये विदेश यात्राओं पर खर्च कर रहे हैं। विदेश घूमने का खर्च अब शिक्षा से भी बड़ा आउटवर्ड रेमिटेंस कैटेगरी बन चुका है और लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत विदेश भेजे जाने वाले कुल पैसे का 53 प्रतिशत हिस्सा ट्रैवल पर खर्च हो रहा है।

युवाओं में तेजी से बढ़ा विदेशी ट्रैवल ट्रेंड

सर्वे और रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेश जाने वाले करीब 48 प्रतिशत यात्री मिलेनियल्स और जेनरेशन Z से जुड़े हैं। ये युवा वेलनेस, एडवेंचर, वर्क ट्रैवल और एक्सपीरियंस बेस्ड टूरिज्म पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं।

साल 2024 में भारतीय पर्यटकों के सबसे पसंदीदा देशों में Thailand, United Arab Emirates और United States शामिल रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले वर्षों में विदेश यात्रा पर भारतीयों का खर्च 2034 तक 55 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच सकता है।

विदेशी टूर पैकेज पर टैक्स में राहत

हाल ही में पेश किए गए 2026 के बजट में सरकार ने विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाले टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स यानी TCS को घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले यह दर 5 से 20 प्रतिशत तक थी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से यात्रियों पर बुकिंग के समय पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा और कैश फ्लो बेहतर रहेगा।

'डोमेस्टिक फर्स्ट' रणनीति पर सरकार का जोर

प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेश घूमने के बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने की अपील की है। सरकार का मानना है कि अगर लोग देश के भीतर ज्यादा खर्च करेंगे तो स्थानीय कारोबार, होटल इंडस्ट्री, ट्रैवल सेक्टर और रोजगार को बड़ा फायदा मिलेगा।

सरकार खासतौर पर विदेशों में होने वाली महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग्स को लेकर भी चिंतित है और चाहती है कि शादी समारोह भारत में आयोजित किए जाएं ताकि पैसा देश के भीतर ही रहे।

पीएम मोदी के विदेशी दौरे भी तय

एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों से गैरजरूरी विदेश यात्राएं कम करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह कई देशों के दौरे पर भी जा रहे हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये दौरे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिहाज से बेहद जरूरी माने जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी United Arab Emirates, Sweden, Netherlands, Norway और Italy की यात्रा करेंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi Appeals: 'सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ' PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला, बोले- सरकार की नाकामी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+