गर्लफ्रेंड को लेकर सरेआम सड़कों पर उतरे अर्शदीप सिंह, वीडियो जमकर वायरल, लोगों ने बताया छपरी
Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले अहम मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री समरीन कौर के साथ धर्मशाला के बाजार में घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दोनों को एक साथ पैदल चलते हुए देखा जा सकता है जिससे उनके अफेयर की चर्चाओं को एक बार फिर हवा मिल गई है। समरीन कौर एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और लंबे समय से अर्शदीप के साथ उनका नाम जोड़ा जाता रहा है। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

वायरल हो गया वीडियो
मैच से ठीक पहले सामने आए इस वीडियो ने प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। जहां कुछ फैंस उनकी निजी जिंदगी को लेकर खुश नजर आ रहे हैं वहीं कुछ का ध्यान आगामी मैच पर केंद्रित है। अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। फिलहाल यह वायरल क्लिप इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है।
Arshdeep Singh spotted roaming in Dharamshala with his rumored girlfriend Samreen Kaur.
Arshdeep says🎙️- Plz don't shoot video 🤯 pic.twitter.com/j47uz7vWXU
— Sam (@Cricsam01) May 11, 2026
बीसीसीआई ने बनाया नियम
बीसीसीआई ने हाल ही में प्लेयर्स की गर्लफ्रेंड्स को होटल रूम और टीम बस में लेकर जाने से मना करने वाली गाइडलाइन जारी की है। अब प्लेयर्स तक किसी का पहुंच पाना आसान काम नहीं है लेकिन अर्शदीप ने फिर से नियमों का तोड़ निकाल लिया। कई लोग उनको दूसरा हार्दिक पांड्या बता रहे हैं, तो कई लोगों ने अर्शदीप सिंह को छपरी तक कह दिया है।
सोशल मीडिया पर इस गर्लफ्रेंड कल्चर की जमकर आलोचना हो रही है, लोगों का कहना है कि आईपीएल के दो महीने बाद प्लेयर्स खाली ही रहेंगे, अपनी महिला मित्रों के साथ जहां घूमना है, वहां जा सकते हैं लेकिन टूर्नामेंट के बीच में यह सब दिखावा मात्र है।












Click it and Unblock the Notifications