PSEB 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं में फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने किया टॉप, टॉपर्स को क्या मिलेगा प्राइज?
PSEB 10th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में दबदबा कायम रखा। पूरे पंजाब में फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।
हरलीन ने 650 में से 646 अंक प्राप्त कर 99.38 प्रतिशत स्कोर किया और राज्य की टॉपर बनीं। पंजाब बोर्ड ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया।

छात्र अपना रोल नंबर और नाम डालकर परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष पंजाब बोर्ड 10वीं का कुल रिजल्ट 94.52 प्रतिशत रहा, जिसे पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।
Punjab Board 10th Topper Harleen Sharma: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, हरलीन शर्मा बनीं पंजाब की टॉपर
फरीदकोट की रहने वाली हरलीन Sharma ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। हरलीन ने कुल 650 में से 646 अंक हासिल किए। उनकी सफलता के बाद स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। हरलीन की इस उपलब्धि को लेकर शिक्षकों का कहना है कि वह शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थीं और नियमित मेहनत करती थीं। रिजल्ट आने के बाद हरलीन को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन रहा?
पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में दूसरा स्थान रोपड़ के मणिमहेश शर्मा ने हासिल किया। उन्हें कुल 645 अंक मिले। वहीं गुरदासपुर की रिया रानी ने भी 645 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस बार मेरिट सूची में कुल 272 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 220 लड़कियां और केवल 52 लड़के शामिल हैं।
इससे साफ है कि इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। पंजाब बोर्ड के परिणामों में लगातार कई वर्षों से लड़कियां बेहतर प्रदर्शन करती आ रही हैं और इस बार भी यही ट्रेंड देखने को मिला। मेरिट लिस्ट में लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले चार गुना से अधिक रही। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेटियों के प्रति बढ़ती जागरूकता और शिक्षा पर जोर इसका बड़ा कारण है।
PSEB 10th Board Exam में कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस वर्ष पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 2,69,505 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 2,54,744 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। वहीं 13,126 छात्रों को री-अपीयर श्रेणी में रखा गया है। यानी इन छात्रों को एक या अधिक विषयों में दोबारापरीक्षा देनी होगी। यह संख्या कुल परीक्षार्थियों का 4.87 प्रतिशत है।
How To Check PSEB 10th Result: कैसे चेक करें PSEB 10वीं रिजल्ट?
छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर "PSEB Class 10 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें
- सबमिट बटन दबाएं
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें
पंजाब में 10वीं टॉपर को क्या इनाम मिलता है?
पंजाब सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से बोर्ड टॉपर्स को सम्मानित किया जाता है। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को आमतौर पर नकद पुरस्कार, सम्मान पत्र और मेडल दिए जाते हैं। पिछले वर्षों में कई बार राज्य सरकार ने टॉपर्स को लैपटॉप, स्कॉलरशिप और नकद राशि देकर सम्मानित किया है।
जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन भी अपने स्तर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हैं। हालांकि इस वर्ष सरकार की ओर से आधिकारिक पुरस्कार की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि राज्य टॉपर हरलीन शर्मा समेत अन्य मेरिट छात्रों को सम्मान और आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।














Click it and Unblock the Notifications