Ladli Behna Yojana 36th Installment: 13 मई को आएंगे लाड़ली बहना योजना के पैसे, जानें किसका रुकेगा पैसा?
Ladli Behna Yojana 36th Installment: मध्य प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'लाडली बहना योजना' के तहत लाभार्थी बहनों के खातों में इस महीने भी आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। सरकार ने योजना की 36वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई 2026 को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे। 13 मई को प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में खुशियों की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

गोटेगांव से जारी होगी Ladli Behna Yojana 36वीं किस्त
लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त को लेकर जानकारी खुद गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।
वहीं नरसिंहपुर जिला प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम की पुष्टि की गई है। जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। कलेक्टर कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
महिलाओं के खातों में सीधे आएंगे 1500 रुपये
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक मानी जाती है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का दावा है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना से वर्तमान में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
इस बार 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा होंगे ट्रांसफर
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 36वीं किस्त के तहत भी महिलाओं के खातों में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। पिछली किस्तों की तरह इस बार भी पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खातों में पहुंचेगा। सरकार ने लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते और जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न हो।
पेमेंट की स्थिति (Status) कैसे चेक करें?
यदि आप इस योजना की लाभार्थी हैं और अपनी 36वीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध 'आवेदन व भुगतान की स्थिति' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना लाडली बहना आवेदन क्रमांक (Registration Number) या अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी (OTP) दर्ज करें।
- जैसे ही आप OTP वेरिफाई करेंगे, आपकी स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी (पिछली किस्तें और आने वाली किस्त का स्टेटस) दिखाई देने लगेगी।
1 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटे
इस बार योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर यह भी है कि करीब 1 लाख महिलाओं को 36वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। दरअसल सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं करने वाली महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए हैं।
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन लाभार्थियों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कराने की सलाह दी गई है।
Ladli Behna Yojana के नए आवेदनों को लेकर क्या है स्थिति?
योजना का लाभ लेने की इच्छुक नई बहनों के लिए फिलहाल इंतजार लंबा होता दिख रहा है। वर्तमान में लाडली बहना योजना के पोर्टल पर नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि तीसरे चरण के आवेदन कब से शुरू होंगे। फिलहाल केवल वही महिलाएं लाभ पा रही हैं जो पहले और दूसरे चरण में पंजीकृत हो चुकी हैं।














Click it and Unblock the Notifications