पश्चिम बंगाल में 12 फरवरी से खुल जाएंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल
कोलकाता। कोरोना के चलते पश्चिम बंगाल में लंबे समय से स्कूल बंद चल रहे हैं। सभी की ऑनलाइन क्लास हो रही हैं। वहीं अब पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ने 12 फरवरी को 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए फिर से शुरू करने और कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए स्कूल को आदेश दे दिया है। यानी कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के स्कूल 12 फरवरी से फिर से शुरू हो जाएंगे।

मंगलवार को ये जानकारी पश्चित बंगाल के शिक्षा मंत्री ने आदेश दिया है। इसके साथ ही स्कूलों को सरकार द्वारा कोविड नियंत्रण के लिए जारी की गई गाइडलाइन को फॉलो करने का आदेश दिया गया है। कोरोना से बचाव के लिए स्कूलों और कक्षाओं में सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ख्याल रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सेनेटाइजर और मास्क का आवश्यक उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।
https://www.filmibeat.com/photos/shenaz-treasurywala-16498.html?src=hi-oi












Click it and Unblock the Notifications