4 जनवरी से पुणे में खुल जाएंगे ये स्कूल, इन बातों का रखना होगा खास ख्याल नहीं तो...
नई दिल्ली। पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, महाराष्ट्र ने गुरुवार को कहा है कि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय 4 जनवरी से खुल जाएंगे। म्युनिसिपल ने साफ कहा है कि स्कूलों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा। जो ऐसा करता नहीं पाया गया उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए अब ऐहतियात के साथ स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications