School Reopen Date 2025: कब खत्म होंगी गर्मी की छुट्टियां? चेक करें स्टेट वाइज स्कूल रीओपनिंग की पूरी डिटेल
School Reopen Date 2025: हर साल की तरह इस बार भी देशभर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इस बार अप्रैल-मई के महीने से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया था। बढ़ते तापमान को देखते हुए इस बार यूपी, बिहार, दिल्ली, एमपी सहित कई राज्यों में बच्चों को गर्मी की छुट्टियां जल्दी दे दी गई। कई राज्यों में छुट्टियों को एक महीना होने को हैं।
अब जब छुट्टियों को लगभग एक महीना हो चुका है, तो बच्चे धीरे-धीरे वेकेशन मोड से निकल रहे हैं। अभिभावकों के मन में भी अब यही सवाल घूम रहा है कि स्कूल आखिर कब खुलेंगे? कई जगहों पर स्कूलों के रीओपनिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, तो कुछ राज्य अभी मौसम के हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

धीरे-धीरे देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल रीओपन होने को लेकर जानकारी सामने आ रही है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में मौसम की विविधता के चलते हर राज्य में स्कूल खुलने की तारीख अलग होती है। ऐसे में आइए जानते हैं राज्यवार स्कूल रीओपनिंग की पूरी डिटेल...
ये भी पढ़ें: पहले NET JRF में गाड़ा झंडा अब UPSC में रचा इतिहास! कौन हैं IFS 2024 परीक्षा की टॉपर Kanika Anabh?
मौसम के अनुसार होता है फैसला
अगर आप सोचते हैं कि पूरे देश में एक ही तारीख को स्कूल खुलते हैं, तो ऐसा नहीं है। भारत में हर राज्य का मौसम अलग होता है, इसलिए गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत और खत्म होने की तारीखें भी अलग-अलग होती हैं।
कब खुलेंगे किस राज्य में स्कूल?
दिल्ली: गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून तक; 1 जुलाई 2025 से खुलेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश: 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां; 16 जून 2025 को खुलेंगे स्कूल
राजस्थान: गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक; 16 जून 2025 को खुलेंगे स्कूल
बिहार: गर्मी की छुट्टियां 2 जून से 21 जून तक; 23 जून 2025 से खुलेंगे स्कूल
मध्य प्रदेश: गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक; 16 जून 2025 से खुलेंगे स्कूल
तमिलनाडु: गर्मी की छुट्टियां 30 अप्रैल से 1 जून तक; 2 जून 2025 से खुलेंगे स्कूल
CBSE स्कूल और कॉलेजों का अलग शेड्यूल
बता दें, CBSE से जुड़े स्कूलों की छुट्टियां स्टेट बोर्ड्स से अलग होती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE स्कूल के 13 जून 2025 से खलने की संभावना है। जबकि कॉलेजों में क्लासेज 19 जून 2025 से शुरू हो सकते हैं।
लू का असर, बढ़ सकती हैं छुट्टियां
मौसम विभाग और राज्य सरकारों ने संकेत दिए हैं कि अगर लू और तापमान में कोई राहत नहीं मिलती, तो कुछ राज्यों में स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। यूपी और बिहार जैसे राज्यों में हालात को देखकर जुलाई तक छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
तमिलनाडु में कब खुलेंगे स्कूल?
गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, तमिलनाडु में लोग सबसे ज्यादा "स्कूल कब खुलेंगे" सर्च कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यहां पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं 2 जून 2025 से शुरू होने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: Pakistan: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, स्कूल बस को मारी टक्कर, 4 मासूमों की जान गई, 38 बच्चे घायल












Click it and Unblock the Notifications