Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पहले NET JRF में गाड़ा झंडा अब UPSC में रचा इतिहास! कौन हैं IFS 2024 परीक्षा की टॉपर Kanika Anabh?

IFS Topper Kanika Anabh Profile: देश भर के हजारों युवाओं की धड़कन उस पल तेज हो गई, जब संघ लोक सेवा आयोग (UPSE) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 (IFS) का फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड किया। IFS वही सेवा है, जिसके अधिकारी जंगलों, वन जीवों और पर्यावरण की रक्षा के बड़े फैसले लेते हैं।

हर साल इसकी सीटें गिनती भर होती हैं, मगर तैयारी करने वालों की कतार लाखों में पहुंचती है। इसलिए रिजल्ट का दिन सपनों की कसौटी बन जाता है। इसी कसौटी पर इस बार रांची की कनिका अनभ ने पहली ही कोशिश में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर सभी को चौंका दिया। 

Kanika Anabh IFS Topper 2025

कठिन चयन प्रक्रिया-प्रीलिम्स, मेन्स और फिर इंटरव्यू-को पार कर उनका नाम अब उन अफसरों की सूची में है, जो आने वाले वर्षों में देश के हरे भरे भविष्य की जिम्मेदारी उठाएंगे। उनकी जीत सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि छोटे शहरों से निकलने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए प्रेरणा भी है।
ये भी पढ़ें: GDS Recruitment 2025: भारत पोस्ट ने जारी की GDS भर्ती 2025 की तीसरी मेरिट लिस्ट, इस लिंक से करें चेक

143 उम्मीदवार हुए सफल

संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 143 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।

कनिका अनभ टॉपर

रांची की कनिका अनभ ने रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है। कनिका ने मुख्य परीक्षा, जो 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक हुई थी, और उसके बाद 21 अप्रैल से 2 मई 2025 के बीच आयोजित इंटरव्यू में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी शिक्षा रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल से शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

इसके बाद कनिका ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता अभय कुमार सिन्हा खूंटी के रिटायर्ड प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज हैं, जबकि उनकी माता अनिता सिन्हा एक गृहिणी हैं। कनिका की यह सफलता उनके परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

कनिका ने NET JRF 2019 में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2019 में CSIR UGC NET परीक्षा में जीवन विज्ञान (Life Sciences) विषय में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल की थी।

परीक्षा का सफर

प्रीलिम्स के बाद मेन्स 24 नवंबर-1 दिसंबर 2024 के बीच हुआ, फिर 21 अप्रैल-2 मई 2025 को इंटरव्यू हुए। इंटरव्यू के लिए 370 उम्मीदवार बुलाए गए थे।

वर्गवार आंकड़ा

फाइनल लिस्ट में 40 सामान्य, 50 ओबीसी, 23 एससी, 11 एसटी और 19 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार शामिल हैं।

टॉप 10 नाम

  • कनिका अनभ
  • खंडेलवाल आनंद अनिलकुमार
  • अनुभव सिंह
  • जैन सिद्धार्थ पारसमल
  • मंजूनाथ शिवप्पा निदोनी
  • संस्कार विजय
  • मयंक पुरोहित
  • सनीश कुमार सिंह
  • अंजलि सोंधिया
  • सत्य प्रकाश

रिजल्ट कैसे देखें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+