पीएम मोदी के दुबई दौरे से सहमा दाउद, यूएई छोड़ पहुंचा पाक
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई दौरे का असर दिखने लगा है। जिस तरह से पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के पाक में होने की पुष्टि हुई है उससे दाउद पर दबाव साफ नजर आ रहा है।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर की मानें तो यूएई में पीएम मोदी के दौरे और बेहतर हुए संबंधों के बाद दाउद इब्राहीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान को पूरी तरह से अपना ठिकाना बना लिया है।
कराची से दाउद की पत्नी फोन पर बोली, जी वो सो रहे हैं
एक टीवी चैनल की दाउद की पत्नी मेहजबीन से हुई बातचीत से इस बात की पुष्टि हुई है कि दाउद पाकिस्तान में ही है। दाउद की बीवी ने खुद फोन पर कहा कि जी दाउद घर पर हैं और सो रहे हैं।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई के दौरे का बड़ा असर दिखता है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की यह बड़ी कूटनीतिक जीत है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि जिस तरह से दाउद की पाक में होने की पुष्टि हुई है क्या उसके बाद भारत पाक से दाउद के प्रत्यर्पण की मांग करता है, या एक बार फिर से पाक सभी सबूतों को खारिज करेगा।












Click it and Unblock the Notifications