भगोड़े विजय माल्‍या की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनाएगा फैसला, बच्‍चों को 40 मीलियन डॉलर किए थे ट्रांसफर

भगोड़े विजय माल्‍या की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनाएगा फैसला, बच्‍चों को 40 मीलियन किए थे ट्रांसफर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त यानी की अगले सोमवार को भगोड़े व्यापारी विजय माल्या की एक पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुनाएगा। मालूम हो कि भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या ने मुकदमे के बीच में 40 मिलियन डॉलर अपने बच्चों को ट्रांसफर कर दिए थे। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने मई 2017 में उसे अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया था।

vijaymalya
बता दें सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ विजय माल्या ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी। जस्टिस यूयू ललित और अशोक भूषण की बैंच ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस याचिका सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा था जिस पर सोमवार को फैसला कोर्ट सुनाएगा। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि विजय माल्या के खिलाफ दो बड़े आरोप हैं। इसमें पहला आरोप है कि माल्‍या ने अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया और दूसरा संपत्तियों को गलत तरीके से छिपाने की कोशिश की।
vm

गौरतलब है कि भगोड़ा बिजनेसमैन विजय माल्या 9,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन डिफॉल्ट मामले का आरोपी है। माल्या 2 मार्च, 2016 को भारत से गुपचुप तरीके से भाग गया था। ब्रिटेन की पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड ने उसे 18 अप्रैल, 2017 को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, लंदन की अदालत ने उसे कुछ ही घंटों में जमानत पर रिहा कर दिया। माल्या का भारत में प्रत्यर्पण की कोशिश सरकार कर रही है। माल्या पर भारत के 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। लंबे अरसे से माल्‍या ब्रिटेन में रह रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मई 2017 में विजय माल्या के खिलाफ दिया गया फैसला बैंकों की याचिका पर दिया था। बैंकों ने कहा था कि डिफॉल्टर विजय माल्या ने बकाया चुकाने के बजाय ब्रिटिश फर्म डियाजियो से मिले 40 मिलियन डॉलर चुपके से अपने बच्चों के नाम ट्रांसफर कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+