सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की 39,000 करोड़ वाली एंबे वैली संपत्ति को जब्त करने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह को एक और झटका देते हुए 39000 करोड़ की लागत वाली एंबे वैली टाउनशिप संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह को एक और झटका देते हुए 39000 करोड़ की लागत वाली एंबे वैली टाउनशिप संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। सहारा समूह की यह संपत्ति पुणे के निकट लोनवाला में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश सहारा समूह से की जाने वाली 14000 करोड़ की रिकवरी को लेकर दिया है। सुनवाई के दौरान सहारा समूह ने इस बात को स्वीकार किया कि निवेशकों को 14,000 करोड़ रुपए वापस करने के लिए सेबी में यह राशि जमा करनी है। पर सहारा समूह ने यह भी कहा कि अभी तक 11000 करोड़ रुपए दे चुकी है।

सहारा समूह की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से इस बावत कुछ समय भी मांगा। उन्होंने कहा कि सहारा को 14000 करोड़ रुपए देने हैं, जबकि एंबे वैली की कुल संपत्ति की कीमत 39000 करोड़ रुपए है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि एंबे वैली की जब कुल लागत 39000 करोड़ रुपए थी तो आप ने हमें दूसरी संपत्तियों की लिस्ट क्यों दी थी। इस दौरान कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि एंबे वैली संपत्ति की नीलामी का आदेश न दें। इस पर सहारा समूह की तरफ से बकाया पैसा लौटाने के लिए जुलाई, 2019 तक का समय मांगा गया तो कोर्ट ने कहा कि यह बहुत ही लंबा समय है। इसके बाद कोर्ट ने 20 फरवरी तक अगली सुनवाई का टाल दिया है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications