पत्रकार हत्या मामला: शहाबुद्दीन और तेज प्रताप को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। बिहार के सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन को नोटिस भेजा है।

tej pratap

पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में भेजा गया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने तेज प्रताप यादव और शहाबुद्दीन को नोटिस का जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। पत्रकार राजदेव रंजन के परिवारवालों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी कि मामले को पटना हाईकोर्ट से ट्रांसफर करके दिल्ली लाया जाए।

इसी मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

बता दें कि पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर केस में शूटर मोहम्मद कैफ भी आरोपी है। उसकी तस्वीर शहाबुद्दीन और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ वायरल हुई थी। जिसकी वजह से कोर्ट ने ये नोटिस भेजा है।

नोटिस पर तेज प्रताप यादव ने दी सफाई

सर्वोच्च अदालत के नोटिस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव का पक्ष आया है।

उन्होंने कहा कि उन बीजेपी नेताओं को भी नोटिस भेजा जाना चाहिए जिनके साथ मोहम्मद कैफ की तस्वीरें सामने आई हैं।

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि मेरे साथ कई लोग तस्वीरें खिंचवाते हैं, वो क्या करते हैं हमें पता नहीं होता है। उन लोगों के चेहरे पर ये नहीं लिखा होता।

बता दें कि पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन हाल ही में जब भागलपुर जेल से जमानत पर छूटे तो एक वीडियो क्लिप सामने आई जिसमें कैफ उनके साथ नजर आया। उसके बाद सीवान के प्रतापपुर में शहाबुद्दीन के आवास पर कैफ को देखा गया।

शूटर मोहम्मद कैफ कर चुका है आत्म समर्पण

शूटर मोहम्मद कैफ के साथ एक तस्वीर लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।

हालांकि इसके बाद तेज प्रताप यादव के भाई तेजस्वी यादव ने कुछ बीजेपी नेताओं की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में जारी की जिसमें शूटर कैफ के साथ नजर आ रहे थे।

इससे पहले शूटर मोहम्मद कैफ ने 21 सितंबर को सीवान कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण के बाद कैफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हुई थी हत्या

बता दें कि 42 वर्षीय पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या 13 मई को सीवान के बाजार में गोली मारकर की गई थी। सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है और इसकी जांच में लगी है।

दूसरी ओर शहाबुद्दीन की जमानत के फैसले को भी सीवान के चंदा बाबू ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। चंदा बाबू वहीं हैं जिनके तीन बेटों की हत्या की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+