आईपीएल में नहीं खेलेगी CSK और राजस्थान रॉयल!

कोर्ट ने फैसला आने तक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल-7 से बाहर रखने का भी प्रस्ताव किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स श्रीनिवासन की है तो दूसरी टीम है राजस्थान रॉयल्स है। कोर्ट की दलील है कि चूंकि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोप हैं इसलिए इन दोनों टीमों को आईपीएल 7 से दूर ही रहना चाहिए। कोर्ट का ये फैसला दोनों टीमों के लिए तगड़ा झटका है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के गुरु मयप्पन पर सट्टेबाजी का आरोप लगा था, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों श्रीसंत, अजय चंदीला और अंकित चव्हाण स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए थे। इन्हीं आरोपों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों टीमों को आईपीएल से दूर रखने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications