17 अगस्त तक दोबारा AIPMT परीक्षा कराकर रिजल्ट घोषित करे- सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंड प्री डेंटल प्रवेश परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद सुप्रीम कोर्ट 17 अगस्त तक दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सीबीएसई की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 17 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा पूरी कराकर इसका रिजल्ट घोषित किया जाए।

कोर्ट ने सीबीएसई को साफ निर्देश देते हुए कहा कि आप इस परीक्षा को जल्द से जल्द करायें। इससे पहले कोर्ट ने 15 जुलाई तक परीक्षा का दोबारा कराने के लिए कहा था, जिसपर सीबीएसई ने असमर्थता जताते हुए और समय मांगा था। सीबीएसई की इस मांग को मानते हुए कोर्ट ने 17 अगस्त का समय दिया है।
सीबीएसई ने कहा था कि इतने कम समय में परीक्षा को दोबारा कराना संभव नहीं है। बोर्ड ने कहा था कि इस दौरान कई अहम परीक्षायें होनी हैं ऐसे में तय सीमा के अंतर्गत दोबारा परीक्षा को कराना संभव नहीं है। वहीं बोर्ड ने परीक्षा को दोबारा कराने के लिए चार महीने का वक्त मांगा था।












Click it and Unblock the Notifications