ईवीएम मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग को दिया नोटिस, 8 मई तक मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को 8 मई तक अपना जवाब देना है।
नई दिल्ली। ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत करते हुए बसपा और सपा के अवतार रहमान ने एक याचिका दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। इस सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट की तरफ से चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को 8 मई तक अपना जवाब देना है। बसपा ने गुहार लगाई थी कि भविष्य में बैलेट पेपर से चुनाव कराने या फिर ईवीएम मशीन में वीवीपीएटी का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाए।

क्या है वीवीपीएटी?
वीवीपीएटी तकनीक में वोट डालने के तुरंत बाद मशीन से पर्ची निकलती है, जिस पर उस उम्मीदवार का नाम लिखा होता है, जिसे वोट दिया जाता है। माना जा रहा है कि अगर ईवीएम में यह तकनीक लागू कर दी जाए तो मशीन से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद विरोधी पार्टियों ने ईवीएम से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया था। ये भी पढ़ें- केजरीवाल जी! EVM में वोट डालना है, खुद नहीं घुसना है
चुनाव आयोग ने दी हैक करने की चुनौती
लगातार ईवीएम से छेड़छाड़ किए जाने की बात कहे जाने पर चुनाव आयोग ने विशेषज्ञों, टेक्नोक्रेट और वैज्ञानिकों को ईवीएम को हैक करने की खुली चुनौती भी दी है। आपको बताते चलें कि इससे पहले 2009 में भी चुनाव आयोग ने ऐसी ही चुनौती दी थी, लेकिन उस समय भी कोई ईवीएम को हैक नहीं कर पाया था। ये भी पढ़ें- दिल्ली: राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा जीती, 'आप' जमानत जब्त
-
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, PG की चौथी मंजिल पर उस दिन आखिर क्या हुआ था? -
चुनाव आयुक्त के पद से हटाए जाएंगे Gyanesh Kumar? नोटिस पर 193 सांसदों के हस्ताक्षर, अब आगे क्या? क्या है नियम -
Harish Rana Case में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत में इच्छामृत्यु पर क्या कहता है संविधान? -
चल रहे हिट-एंड-रन मामले के हस्तांतरण के दौरान न्यायिक अधिकारी पंकज गर्ग का हृदयाघात से निधन हो गया। -
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोमा में पड़े युवक के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर दिए गए फैसले के बाद एम्स ने समिति का गठन किया। -
एडीआर रिपोर्ट में राजनीतिक दलों को विनियमित करने और चुनावों में धन के प्रभाव को कम करने के लिए व्यापक कानून बनाने का आग्रह किया गया है। -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन












Click it and Unblock the Notifications