Delhi Power Cut: सावधान! 15 जुलाई को साउथ दिल्ली के इन इलाकों में रहेगा अंधेरा, लिस्ट में चेक करें अपना एरिया

Delhi Power Cut: अगर आप साउथ दिल्ली में रहते हैं और बुधवार, 15 जुलाई को जरूरी काम निपाटने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। BRPL ने दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और नई अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है।

आइए BRPL लिस्ट में विस्तार से जानते हैं आज साउथ, वेस्ट और ईस्ट दिल्ली के किन इलाकों में पॉवर कट है...

delhi-power-cut-today-15-july-bses-shutdown

Delhi Power Outage BRPL इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

BRPL के शेड्यूल के मुताबिक छतरपुर डिवीजन में आने वाले आया नगर, आया नगर फेज-1, अंबेडकर कॉलोनी, आदर्श एन्क्लेव, गदईपुर, गदपुर फार्म, डीएलएफ फार्म्स, सुल्तानपुर और मंगलापुरी गांव में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यहां ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन और 11 केवी फीडर के पास पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। देर रात 11:00 बजे से 12:30 बजे तक भी कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

निजामुद्दीन डिवीजन में लाजपत नगर-2 के ब्लॉक H और ब्लॉक L में हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) से जुड़े कार्य किए जाएंगे। वहीं निजामुद्दीन टाई-II क्षेत्र में दोपहर के समय RMU मेंटेनेंस के कारण लगभग 45 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

टैगोर गार्डन डिवीजन में जंता कॉलोनी, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, ब्लॉक EF, ब्लॉक FB और मुखर्जी पार्क (चौखंडी, विष्णु गार्डन) में नई अंडरग्राउंड केबल और LT सर्किट बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह से दोपहर तक निर्धारित समय के लिए बिजली बंद रहेगी।

पालम डिवीजन के अंतर्गत पालम गांव, सागरपुर के ब्लॉक RZ और महावीर एन्क्लेव के मिर्जापुर क्षेत्र में नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन में राजौरी गार्डन के ब्लॉक G और ब्लॉक J में LT सर्किट और RMU मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। वहीं मुंडका डिवीजन के कमरुद्दीन नगर स्थित जय विहार में भी नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण बिजली कटौती रहेगी।

इसके अलावा नजफगढ़ डिवीजन के हैबतपुर स्थित अग्रवाल कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह निर्धारित समय तक बिजली प्रभावित रह सकती है।

दिल्ली में 27 जुलाई से कॉमनवेल्थ Table Tennis Championship 2026, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'मयूर' मैस्कॉट
दिल्ली में 27 जुलाई से कॉमनवेल्थ Table Tennis Championship 2026, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'मयूर' मैस्कॉट

Delhi Power Cut होने पर क्या करें?

अगर आप भी पॉवर कट से प्रभावित होने वाले हैं तो यहां आपको कुछ स्मार्ट टिप्स बता रहे हैं जिससे आपको कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

पानी की टंकी पहले ही भर लें: पानी के बगैर किसी की सुबह नहीं हो सकती। इसलिए सबसे पहले आप अपने घर की पानी टंकी को तुरंत भर लें।

फोन/लैपटॉप को करें फुल चार्ज: अगर आज आपने घर से काम करने का मुड बना लिया है तो, अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप को चार्ज कर लें। पॉवर बैंक को भी 100% कर लें ताकि बिजली न आने पर बैकअप बना रहे।

BRPL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी कर लें। हालांकि, रखरखाव कार्य समय से पहले पूरा होने पर बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।

'केजरीवाल, ताहिर हुसैन के AAP लिंक और दिल्ली दंगों का जवाब दें', CM रेखा गुप्ता का सवाल, साजिश के वक्त कहां थे
'केजरीवाल, ताहिर हुसैन के AAP लिंक और दिल्ली दंगों का जवाब दें', CM रेखा गुप्ता का सवाल, साजिश के वक्त कहां थे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+