Sunita कौन है? प्रेमी के लिए पति का गला रेता, लाश के 3 टुकड़े किए-जंगल में फेंका, एक गलती से 11 माह बाद अरेस्ट
Navi Mumbai Murder, Wife Kills Husband: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। एक साल पहले लापता पति की जांच अचानक खौफनाक हत्याकांड में बदल गई। दो बच्चों की मां ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। एक्सट्रामैरिटल अफेयर में पगलाई पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति का गला घोंटा। फिर गला रेता।
इसके बाद, पति के तीन टुकड़े किए और बोरे में ठूंस कर जंगल में ठिकाने लगाया। करीब 8 महीने तक प्रेमी के साथ गृहस्थ जीवन का लाभ उठाया। बस एक गलती ने कातिल पत्नी की पोल खोल दी। 11 महीने बाद पुलिस ने हत्यारी पत्नी और उसके प्रेमी को दबोचा। आइए सिलसिलेवार जानते हैं कि कैसे घटना को अंजाम दिया...

मामला नवी मुंबई के ऐरोली इलाके का है। यहां बलिराम सूर्यनाथ कुशवाहा (50 वर्षीय) अपनी पत्नी सुनीता (40) और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, सुनीता का ऑटो-रिक्शा चालक राहुल दशरथ प्रजापति (30) के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा था। इसी भनक पति बलिराम को लग गई। इसके बाद, दंपति में रोज विवाद होने लगा। पति बलिराम ने पत्नी को अलग होने की धमकी दी। इसके बाद, शुरू हुआ पत्नी की खूनी साजिश का सिलसिला।
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, लाश के 3 टुकड़े किए
पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी राहुल के साथ मिलकर पति बलिराम की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत, 9 अगस्त 2025 की रात सुनीता ने बच्चों को रिश्तेदार के घर भेज दिया। कमरे में सो रहे बलिराम पर सुनीता और उसका प्रेमी टूट पड़े। पहले गला घोंटा, उसके बाद धारदार हथियार से गला रेता। सबूत मिटाने के लिए लाश के 3 टुकड़े किए। एक-एक करके बोरी में ठूंसा। अब बारी थी, लाश को ठिकाने लगाने की।
गवली देव पहाड़ी के जंगलों में फेंके अवशेष
सुनीता अपने प्रेमी राहुल के ऑटो में पति की लाश के बोरी पैक टुकड़ों को लादकर गवली देव पहाड़ी पहुंची। जंगल में अलग-अलग जगहों पर अवशेष फेंक दिए। इसके बाद, अपने प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर घंसोली शिफ्ट हो गई। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए फोन और सिम भी बदल लिया।
कैसे खुला हत्याकांड? पकड़ी गई कातिल पत्नी?
करीब 8 महीने तक (9 अगस्त 2025 से अप्रैल 2026) हत्याकांड छिपा रहा। सुनीता अपने प्रेमी राहुल के साथ मस्त लाइफ जी रही थी। तभी, मृतक पति बलराम का भाई सुनीता से टकरा गया। जब उसने बलराम की खोजबीन शुरू की, तो सुनीता ने टालमटोल जवाब दिए। ऐसे में बलराम की गुमशुदगी की शिकायत थाने में उसके भाई ने दर्ज कराई। लापता बलराम की तलाश में जुटी राबाले MIDC पुलिस स्टेशन की टीम ने सुनीता के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले। इसमें, सुनीता और उसके प्रेमी राहुल के बीच घंटों बातचीत पर पुलिस का शक गहराया। लगातार पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया।
कैसे पकड़ा गया राज? पूछताछ में कातिल पत्नी सुनीता टूटी, क्या-क्या बताया?
अपराध अप्रैल 2026 तक छिपा रहा। बलिराम के भाई ने सुनीता से मुलाकात की। जब भाई ने भाई के गायब होने पर सवाल किए तो सुनीता के टालमटोल जवाबों पर शक हुआ। भाई ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
राबाले MIDC पुलिस स्टेशन की टीम ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से सुनीता और राहुल के बीच लगातार संपर्क का पता चला। फोन नंबर बदलने और बयानों में विसंगतियों ने शक बढ़ाया। लगातार पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया। सुनीता ने पुलिस को बताया कि लंबे वक्त से उसका ऑटो चालक राहुल के साथ अवैध संबंध चल रहा था। पति को भनक लगी तो, रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। सुनीता की निशानदेही पर जंगल से कुछ अवशेष पुलिस के हाथ लगे। बाकी हिस्सों की तलाश जारी है।
किन धाराओं में मुकदमा दर्ज?
12 जुलाई को ही दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 103 (हत्या), 238 (सबूत मिटाना) और 3(5) (साझा इरादा) में मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट ने दोनों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।


Click it and Unblock the Notifications
