सोशलः जब केजरीवाल ने जमानत के लिए मोदी से मांगा चंदा
आम आदमी चुनाव हारे और सोशल मीडिया खामोश रहे भला ऐसा कभी हुआ है। राजौरी गार्डन उपचुनाव हारने के बाद सोशल मीडियाा पर केजरीवाल की जमकर खिंचाई हो रही है। आप भी देखिए।
दिल्ली विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल की जमकर खिंचाई हुई। ईवीएम टेम्परिंग का आरोप लगाने के बाद से ही अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बने हुए हैं। गुरुवार को राजौरी गार्डन विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे जैसे ही आने शुरू हुए लोगों ने केजरीवाल को निशाना बनाना शुरू कर दिया।


टेम्पर्ड EVM केजरीवाल से आगे
@Khurafatirv नाम के ट्विटर हैंडल पर लिखा- AAP तीसरे नंबर पर चल रही है. उससे आगे दूसरे पर कांग्रेस और पहले पर टेम्पर्ड EVM है।

'मोदी जी मेरा दिल नहीं जीत सकते'
@FakeAfwah नाम के ट्विटर हैंडल पर केजरीवाल के ईवीएम टेम्परिंग वाले बयान पर जबरदस्त कटाक्ष किया है। केजरीवाल और अभिनेता अनुपम खेर फोटोशॉप किया हुआ फोटो शेयर करते हुए लिखा गया है- 'मोदी जी को बता देना कि EVM से छोड़छाड़ करके वो सीट जीत सकते हैं, मेरा दिल नहीं।'

एक रिजल्ट के बाद यह हाल होल हो गया है केजरीवाल का!
@BolshoyBooze नाम के ट्विटर हैंडल पर केजरीवाल का बीपी चेक कराते हुए का फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि राजौरी गार्डन उपचुनाव हारने के सीएम हाउस का हाल।

ऐसी मांग कौन करता है भाई!
@qwertyGrv नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा है- जमानत जमा करने के लिए चंदा चाहिए! अरविंद केजरीवाल की केन्द्र से अगली मांग

मैं तो मजाक कर रहा था जी!
@ganeshtutare नाम के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि- चुनाव आयोग : दम है तो केजरीवाल EVM हैक करके दिखायें !!!
अरविन्द सर : ही ही ही !!! मैं तो मजाक कर रहा था जी !!!

बात में प्वाइंट है!
@wh0mi_ नाम के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है- तेरी जीत से ज्यादा आज मेरी हार के चर्चे हैं ~ अरविंद केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications