80 रनों पर खेलते मैदान क्यों छोड़ गए शुभमन गिल? लाइव मैच से जाने का कारण आया सामने

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन एकदिवसीय मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए टीम को संभालने का काम किया। 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने जब रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट जल्दी गंवा दिए, तो गिल ने मोर्चा संभाल लिया लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह मैदान छोड़कर चले गए।

गिल ने धाकड़ बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की गेंदबाजी तहस-नहस कर डाली थी और वह फिफ्टी जड़कर खेल रहे थे। शतक करीब वह धीरे-धीरे बढ़ रहे थे। इस बीच जब वह 80 रनों के निजी स्कोर तक आ गए, तब उनको बीच में ही मैदान छोड़कर लौटना पड़ा।

shubman gill

शुभमन गिल क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट?

गिल ने पैरों में परेशानी सी महसूस की थी, इसके बाद उनको मैदान छोड़ना पड़ा। एक बार ऐसा होने के बाद तो वह खेल रहे थे लेकिन जब दूसरी बार वही दिक्कत हुई, तो रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया। शायद उनको क्रैम्प्स आए होंगे। चोट को लेकर फ़िलहाल स्थिति साफ़ नहीं है।

मैदान छोड़ने से पहले मचाया तहलका

जब गिल को दर्द हुआ, तो उन्होंने दस्ताने उतार दिए और घुटनों के बल मैदान पर बैठ गए। यह अपने दाएं पैर के पिछले हिस्से को मालिश सी करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद वह धीरे-धीरे चलते हुए मैदान से बाहर निकल गए। टीम इंडिया के लिए यह कोई अच्छी बात नहीं थी लेकिन प्रॉब्लम की वजह से गिल ने मैदान छोड़ना ही उचित समझा। उन्होंने ये 80 रन 75 गेंदों में बनाए थे, इनमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल था। गिल और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। बाद में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

फ्लॉप हो गए रोहित-कोहली

एजबेस्टन में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया, दोनों सस्ते में आउट होकर चले गए। रोहित शर्मा ने 11 रन बनाए थे। उनके अलावा विराट कोहली सिर्फ 5 रन बना आर्चर का शिकार बन गए। कोहली छह महीने के बाद मैदान पर उतरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+