पवन कल्‍याण की सर्जरी के बाद हाल लेने पहुंचे सीएम फडणवीस, आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम को क्‍या हुई है तकलीफ?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का हाल जानने के लिए पहुंचे। पवन कल्याण के साथ उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा भी अस्‍पताल में मौजूद थीं। याद रहे दो दिन पहले एक्‍टर से डिप्‍टी सीएम बने पवन कल्‍याण के बाए कंधे की सर्जरी हुई है।

महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पवन कल्याण के जल्द स्‍वस्‍थ होने की प्रार्थना की। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण जी से मुलाकात की, जहां वे सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं। उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं।"

CM Fadnavis

पवन कल्‍याण के कंधे का ऑपरेशन क्‍यों किया गया?

पवन कल्‍याण की पार्टी के द्वारा जारी बयान के अनुसार डिप्‍टी सीएम रोटेटर कफ' (Rotator Cuff) की समस्‍या से जूझ रहे थे। 2016 में एक रैली के दौरान उन्‍हें कंधे में चोट लगी थी लंबे समय तक वो ये भयानक दर्द के बावजूद अपनी जिम्‍मेदारियों केा निभाने में जुट रहे और सर्जरी टालते रहे। इसके साथ ही रैलियों और जनसभाओं में उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ता उनके हाथ मिलाने और प्‍यार में अपनी ओर खींचते रहे जिसके कारण दोनों कंधों मकी समस्‍या बढ़ती ही गई। अब डॉक्‍टर की सलाह और चेतावनी के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में ऑपरेशन करवाने का निर्णय लिया।

पवन कल्‍याण के कंधे में क्‍या हुई थी समस्‍या?

अस्‍पताल के डॉक्‍टरों के अनुसार सालों पहले पवन कल्‍याण के कंधे में चोट के कारण सुप्रास्पिनैटस और इन्फ्रास्पिनैटस टेंडन का बड़ा हिस्सा फट गया था और साथ ही ग्रेटर ट्यूबरोसिटी हड्डी में एवल्शन फ्रैक्चर भी हुआ था। जिसके कारण ये उनका ऑपरेशन करना जरूरी था

कितने दिन में रिकवर होगे पवन कल्‍याण?

अस्पताल में पवन कल्‍याण का ये ऑपरेशन 11 जुलाई को आर्थ्रोस्कोपी और शोल्डर सर्विस डॉयरेक्‍ट दिनशॉ पारदीवाला ने किया। अस्पताल के अनुसार "सर्जरी बिना किसी परेशानी के पूरा हुआ। उन्‍हें अभी फुल बेड रेस्‍ट पर रखा गया है। अभी रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरेंगे और अगले चार महीनों में कंधे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+