Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम को विदेश जाने की दी इजाजत, बेटी के एडमिशन का हवाला दे मांगी थी अनुमति

नई दिल्ली। एयरसेल-मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय से इसका विरोध किया था लेकिन कार्ति को 20 से 30 सितंबर तक विदेश जाने की अनुमति कोर्ट ने दे दी है। कार्ति ने अपनी बेटी के एडमिशन का हवाला देते हुए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी।

SC allows Karti Chidambaram to travel abroad for his daughters admission

वहीं, पटियाला हाउस कोर्ट में भी कार्ति को अंतरिम राहत देने के मामले पर सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 25 सितंबर तय कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति चिदंबरम को अंतरिम राहत दिए जाने का विरोध करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी।

ये भी पढ़ें: देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप, स्कूल के प्रिंसिपल और 4 छात्रों समेत 9 गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत की तारीख 8 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया था। विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी के संबंध में दो मामले हैं, इनमें 11 व्यक्ति हैं और सात कंपनियाें के नाम शामिल हैं। पी चिदंबरम भी विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की 305 करोड़ रुपये की मंजूरी के संबंध में कथित भूमिका के लिए जांच एजेंसियों के दायरे में हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, मदन मोहन झा को बनाया गया नया प्रदेश अध्यक्ष

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+