SBI ने 3 साल बाद ब्याज दर बढ़ाई, आपकी होम, पर्सनल और ऑटो लोन की EMI पर क्या असर पड़ेगा ? जानिए
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: भारतीय स्टेट बैंक ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दरों से संबंधित एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में यह बढ़ोतरी सभी तरह की रिटेल और संस्थागत लोन पर की गई है। नई ब्याद दरें 15 अप्रैल से ही प्रभावी होंगी। देश के सबसे बड़े ऋणदाता के इस फैसले से सभी तरह के लोन लेने वालों की ईएमआई बढ़ेगी, चाहे वह होम लोन हो या फिर ऑटो या पर्सनल लोन। सबसे बड़ी बात है कि एसबीआई का ब्याज दर बढ़ाने का फैसला दूसरे बैंकों को भी यह कदम उठाने की ओर प्रेरित करेगा।

एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ाईं
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई ) ने भले ही सबसे ताजा मौद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट नहीं बढ़ाया हो, लेकिन देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) के आधार पर ब्याज दरें 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दी हैं। एसबीआई ने ऐलान किया है कि सभी तरह की रिटेल और संस्थागत ऋणों पर एमसीएलआर 10 बेसिस प्वाइंट महंगा हो जाएगा। यह इजाफा 15 अप्रैल से प्रभावी होगा। एक बेसिस प्वाइंट 0.10 के बराबर होता है और हम जानेंगे कि इससे आपकी ब्याज और ईएमआई पर क्या असर पड़ेगा।
Recommended Video

एसबीआई के किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?
एसबीआई के फैसले से एमसीएलआर के तहत लिए गए सभी तरह के होम, पर्सनल और ऑटो लोन प्रभावित होंगे और सब महंगे हो जाएंगे। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक एमसीएलआर बैंकों के लिए बेस रेट है। गौरतलब है कि आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है, इसलिए एसबीआई के फैसले से ले ज्यादातर पुराने उपभोक्ता की ही ईएमआई बढ़ने की संभावना है। एसबीआई के लोन मामलों की समझ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ने वन इंडिया से कहा है कि नए ऐलान से उन्हीं ग्राहकों पर असर पड़ेगा, जिनका लोन 1 अक्टूबर, 2019 से पुराना है। क्योंकि, इस तारीख के बाद से लोन रेपो रेट के आधार पर ही दिए जा रहे हैं। यही नहीं एसबीआई के पुराने ग्राहकों के पास अपना लोन एमसीएलआर से रेपो रेट में बदलने का भी विकल्प है। लेकिन, नए ग्राहक पुरानी लोन व्यवस्था को नहीं अपना सकते हैं।

आप पर कितना बढ़ेगा बोझ ?
अब एसबीआई के फैसले से एमसीएलआर के तहत लिए जा रहे ब्याज दरों पर क्या असर पड़ेगा, इसे समझते हैं। ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी का मतलब है कि एमसीएलआर के तहत आपकी ब्याज दर यदि अभी 6.65% है तो अब आपको 6.75% के हिसाब से भुगतान करना होगा और इसी दर पर आपकी ईएमआई तय होगी। इसी तरह जो 6.95% ब्याज दे रहे हैं, वो 7.05% और 7.30% वालों को 7.40% ब्याज देना होगा।

दूसरे बैंकों पर भी पड़ेगा असर
एसबीआई का एमसीएलआर के तहत के तहत ब्याज दर बढ़ाने का फैसला यह संकेत है कि अब ऋणों पर ब्याज दर बढ़ने वाली हैं, जो कि उसने तीन साल बाद किया है। एसबीआई के बाद बाकी बैंक भी इसी तरह की घोषणाएं कर सकते हैं। पिछले हफ्ते ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने सभी तरह की लोन पर 0.05% ब्याज दर बढ़ाई थी, जो कि 12 अप्रैल, 2022 से लागू है। बैंक ऑफ बड़ौदा देश का चौथा राष्ट्रीयकृत बैंक है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications