यस बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर सोमवार तक फैसला: एसबीआई चेयरमैन

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि उनका बैंक यस बैंक की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। इसको लेकर सोमवार को वो अपना फैसला बता देंगे। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रजनीश कुमार ने कहा, यस बैंक को संकट से निकलने के लिए कम से कम 20,000 करोड़ रुपए की जरूरत है। बैंक को कैसे मुश्किल से निकालना हैस इस पर लगातार विमर्श हो रहा है। ये रणनीति सोमवार तक तैयार कर ली जाएगी।

Recommended Video

    Yes Bank Crisis: डूबते यस बैंक का सहारा बना SBI, बैंक का बचाने का ये है प्लान | वनइंडिया हिंदी

    आरबीआई की तरफ से यस बैंक के लिए ड्राफ्ट स्कीम मिल चुकी

    आरबीआई की तरफ से यस बैंक के लिए ड्राफ्ट स्कीम मिल चुकी

    उन्होंने कहा कि एसबीआई यस बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है, ये जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को भी दे दी गई है। हांलिकि इस पर आखिरी फैसला एसबीआई बोर्ड का होगा।

    रजनीश कुमार ने कहा, हमें (एसबीआई को) आरबीआई की तरफ से यस बैंक के लिए ड्राफ्ट स्कीम मिल गई है और बैंक की लीगल टीम इस पर काम कर रही है। बैंक की कोशिश है कि निवेश योजना को आरबीआई की ओर से दी गई समय सीमा से पहले ही पास करा लिया जाए। एसबीआई चेयरमैन ने कहा है कि बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं है। कुछ दिनों में खाताधारकों की मुश्किल दूर हो जाएगी। किसी का पैसा नहीं फंसेगा, बैंक में जिसका भी पैसा है वो सुरक्षित है।

    आरबीआई ने लगाई हैं यस बैंक पर पाबंदियां

    आरबीआई ने लगाई हैं यस बैंक पर पाबंदियां

    आरबीआई ने नकदी की कमी से जूझ रहे यस बैंक से पैसा निकालने की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए निर्धारित कर दी है। बैंक के ग्राहक एक महीने में 50 हजार से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे। आरबीआई ने गुरुवार देर शाम जारी बयान में कहा कि येस बैंक के निदेशक मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। रिजर्व बैंक ने 30 दिन के लिए उसके बोर्ड का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। यस बैंक प्राइवेट सेक्टर का देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक यस बैंक है, जो डूबने की कगार पर है। देशभर में यस बैंक की 1000 से ज्यादा ब्रांच और 1800 एटीएम हैं। ऐसे में बैंक के खाताधारकों में चिंता है।

    सीमारमण ने कहा, आपका पैसा सुरक्षित

    सीमारमण ने कहा, आपका पैसा सुरक्षित

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यस बैंक के संकट पर कहा है कि इस बैंक के सभी जमाकर्ताओं को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि उनके पैसे बिल्कुल सुरक्षित हैं। मैं लगातार भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क में हूं। बैंक, अर्थव्यवस्था और जमाकर्ताओं के हित में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने मुझे विश्वास दिलाया है कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+