Bank Holidays: सावन महाशिवरात्रि पर कल बैंक खुले हैं या बंद? यहां देखिए RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Sawan Shivaratri: देशभर में 23 जुलाई को शिवभक्तों के लिए बेहद खास दिन होने वाला है। कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है, मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और भक्तगण जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े दिखेंगे। महाशिवरात्रि का पर्व हर साल बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

देशभर में 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवभक्त इस पावन दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार कई शहरों में सुरक्षा के लिहाज से स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं, जिससे लोगों में यह भ्रम फैल गया है कि कहीं बैंक भी बंद तो नहीं रहेंगे? अगर आप भी इसी उलझन में हैं तो अब साफ-साफ जान लीजिए कि आपके बैंकिंग काम पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Sawan Maha Shivaratri Bank Holiday

क्या 23 जुलाई को बैंक रहेंगे बंद?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 23 जुलाई 2025 को किसी भी प्रकार की राष्ट्रीय या क्षेत्रीय बैंक छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इसका साफ मतलब है कि मंगलवार को देश के सभी निजी और सरकारी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यानी बैंकिंग से जुड़े सभी कामकाज इस दिन बिना किसी रुकावट के पूरे किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session Day 2: ऑपरेशन सिंदूर पर आज भी हंगामे के आसार, जानिए आज क्या रहेगा खास?

किन तारीखों को बैंक रहेंगे बंद?

अगर आप आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं तो इन तारीखों का ध्यान रखें:

  • 27 जुलाई (रविवार) - हफ्ते का अवकाश होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 जुलाई (सोमवार) - इस दिन सिक्किम में 'द्रुक्पा छेसी' पर्व मनाया जाएगा। इसलिए सिक्किम राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर क्या करें?

अगर आपके शहर में किसी दिन बैंक की छुट्टी होती है, और आपको जरूरी काम निपटाना हो, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आजकल ज़्यादातर बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग या फिर एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये काम घर बैठे हो सकते हैं-

  • पैसे ट्रांसफर करना

  • खाते की जानकारी देखना
  • बिल भुगतान
  • एटीएम से कैश निकालना

हालांकि, चेक जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या कोई दस्तावेजी प्रक्रिया जैसी सेवाएं अभी भी बैंक ब्रांच जाकर ही की जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: भारत के 5 बैंकों ने खत्‍म किया सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने का नियम, जानिए कौन से हैं ये बैंक?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+