Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Monsoon Session Day 2: ऑपरेशन सिंदूर पर आज भी हंगामे के आसार, जानिए आज क्या रहेगा खास?

Parliament Monsoon Session Day 2: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार यानी कि 21 जुलाई को हो गई और इसका पहला दिन ही काफी हंगामेदार रहा है। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया, जिसकी वजह से लोकसभा सदन को 4 बार स्थगित करना पड़ा, विपक्ष लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर रहा था।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 'उन्हें सदन में बोलने ही नहीं दिया जाता है, सरकार अपना रूख कभी भी साफ नहीं करती है।'

Parliament Monsoon Session

आज भी सदन में हंगामे के आसार (Parliament Monsoon Session)

फिलहाल केंद्र सरकार अब ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करेगी, जिसके लिए 25 घंटे का वक्त तय किया गया है, इस विषय पर लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे तक चर्चा की जाएगी। आज भी सदन में हंगामे के आसार है।

आपको बता दें कि मानसून सत्र में निम्नलिखत विधेयकों पर चर्चा होनी है, जिन पर आज बहस होने के आसार हैं..

  • विधेयकों में मणिपुर जीएसटी संशोधन बिल, 2025,
  • टैक्सेशन लॉ संशोधन बिल, 2025,
  • जन विश्वास संशोधन बिल, 2025,
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान संशोधन बिल, 2025,
  • नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेस बिल, 2025,
  • नेशनल एंटी-डोपिंग संशोधन बिल, 2025,
  • भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) बिल 2025,
  • खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन बिल, 2025

जगदीप धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा? (Parliament Monsoon Session)

इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके पीछे कारण स्वास्थ्य परेशानी बताई गई है। उपराष्ट्रपति, राज्यसभा के सभापति भी होते हैं, ऐसे में आज उनके इस्तीफे के कारण को लेकर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने मचाई हलचल (Parliament Monsoon Session)

आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ सत्र के बीच में इस्तीफा देने वाले पहले और कार्यकाल के बीच में इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति भी हैं। धनखड़ के इस्तीफे ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। विपक्ष इस पर लगातार सवाल खड़े कर रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि 'उपराष्ट्रपति का अचानक इस्तीफा जितना हैरान करने वाला है, उतना ही अकल्पनीय भी है, कल शाम तक तो वो एकदम ठीक थे फिर अचानक कैसे ये सब हो गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+