सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला, जानें कितनी है कमाई

सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला, जानें कितनी है कमाई

नई दिल्‍ली, 30 जुलाई : भारत देश की महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। वहीं अब एक और भारतीय महिला ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर भारत को गौरान्वित किया है। ये महिला सावित्री जिंदल हैं जिन्‍होंने चीन की बिजनेस टाइकून महिला यांग हुआयन को पछाड़ते हुए एशिया की सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एशिया की सबसे अमीर महिला

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एशिया की सबसे अमीर महिला

शुक्रवार को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में चीन की बिजनेसमैन यांग हुआयन को भारत की सावित्री जिंदल ने पीछे पछाड़ दिया है और पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है।

जानें कितनी हैं सावित्री की संपत्ति

जानें कितनी हैं सावित्री की संपत्ति

सावित्री जिंदल के कंपनी के पास 11.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति आंकी गई है । सावित्री की कंपनी मेटल्‍स और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में काम करती है।

 यांग से छीना सावित्री ने छीना ये खिताब

यांग से छीना सावित्री ने छीना ये खिताब

सावित्री ने जिस चीनी महिला को पीछे पछाड़ा है वो यांग पिछले पांच वर्षों से वह एशिया की सबसे अमीर महिला रही हैं। यांग हुइयां अब एशिया की सबसे अमीर महिला नहीं हैं क्योंकि चीन के संपत्ति संकट ने देश के डेवलपर्स को प्रभावित किया है, जिसमें उनकी कंट्री गार्डन होल्डिंग्स कंपनी भी शामिल है। जो चीन के संपत्ति क्षेत्र के तेजी से विकास को दर्शाती है। इस साल उनकी संपत्ति आधी से कम 11 बिलियन डॉलर हो गया है।

सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं

सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं

72 वर्षीय सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं और करीब 1.4 अरब आबादी वाले देश में इनका स्‍थान 10 वें सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार है। वह अपने पति, संस्थापक ओपी जिंदल की 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के तुरंत बाद जिंदल समूह की अध्यक्ष बनीं। कंपनी भारत में स्टील की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक है और सीमेंट, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में भी काम करती है।

जिंदल की कुल संपत्ति में बेतहाशा उतार-चढ़ाव आया

जिंदल की कुल संपत्ति में बेतहाशा उतार-चढ़ाव आया

हाल के वर्षों में जिंदल की कुल संपत्ति में बेतहाशा उतार-चढ़ाव आया है। अप्रैल 2020 में कोविड -19 महामारी की शुरुआत में यह गिरकर 3.2 बिलियन डॉलर हो गया, फिर अप्रैल 2022 में 15.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया क्योंकि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी की।

15 साल की उम्र में ही सावित्री जिंदल की हो गई थी शादी

15 साल की उम्र में ही सावित्री जिंदल की हो गई थी शादी

20 मार्च 1950 में असम के औद्योगिक शहर तिनसुकिया में जन्मी सावित्री ने 1970 में ओपी जिंदल से शादी की थी। जिंदल समूह के फाउंडर ओपी जिंदल जो सावित्री जिंदल के पति थे उन्‍होंने 1952 में अपना व्यवसाय बाल्टी बनाने से शुरू किया था और बुलंदियों पर पहुंचाया। पति की मौत के बाद सावित्री जिंदल ने उनके बिजनेस को संभाला और आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सावित्री की 15 साल में ही शादी हो गई थी, जिस कारण वो कॉलेज तक नहीं गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+