Saurabh Dwivedi के इस्तीफे पर जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने जो कहा वो जानकर रह जाएंगे हैरान
Saurabh Dwivedi: मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने जबसे लल्लनटॉप छोड़ा है उनको लेकर चर्चाओं का दौर थमता नहीं दिख रहा। कई रिपोर्ट्स में दबाव में इस्तीफा देने से लेकर निकाले जाने तक के भी दावे किए जा रहे हैं। अब जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने भी इस प्रसंग पर टिप्पणी की है। उन्होंने अपने पोस्ट में ऐसे संकेत दिए हैं कि द्विवेदी को कंपनी के मालिकों के साथ मतभेद और असहमतियों की वजह से निकाला गया है। जस्टिस काटजू ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर बड़ी टिप्पणी की है।
जस्टिस काटजू के सोशल मीडिया पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। अब तक द्विवेदी ने खुद स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी आगे की पारी कहां से शुरू होगी। कहा जा रहा है कि जल्द ही वह किसी नए वेंचर के साथ जुड़ सकते हैं।

Saurabh Dwivedi के इस्तीफे पर जस्टिस काटजू ने लिखा पोस्ट
जस्टिस काटजू ने अपने पोस्ट में लिखा कि सौरभ द्विवेदी को उनकी बेबाक पत्रकारिता, लंबे इंटरव्यू और समसामयिक मुद्दों पर निर्भीक सवालों के लिए जाना जाता है। समय के साथ उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि कई दर्शक उन्हें लल्लनटॉप का मालिक समझने लगे थे। हालांकि, वास्तविकता यह थी कि सौरभ द्विवेदी वहां एक कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। यह बात अलग है कि वह एक मोटी सैलरी (हाइली पेड) पाने वाले कर्मचारी थे। उन्होंने पोस्ट में यह भी लिखा कि इस बात की संभावना है कि उन्होंने दबाव में इस्तीफा दिया हो।
काटजू ने कहा कि मीडिया में बहुत सफल लोगों के एक दिन अचानक नौकरी छोड़ने या निकाले जाने की घटना कॉमन है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, '1998 में भी टाइम्स ऑफ इंडिया के तत्कालीन संपादक एच.के. दुआ को अखबार के मालिक अशोक जैन ने पद से हटा दिया था। उस घटना के बाद यह स्पष्ट संदेश गया था कि भारतीय मीडिया में संपादक कर्मचारी हैं।'
Saurabh Dwivedi की नई पारी को लेकर अटकलें जारी
सोशल मीडिया पर चल रहे कयासों की मानें, तो सौरभ द्विवेदी आने वाले वेब सीरीज चंद्रयान-2 में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसमें उन्होंने डॉयलॉग राइटर का काम किया है। कई सोशल मीडिया हैंडल से दावा किया जा रहा है कि वह जल्द ही अपनी नई पारी किसी दूसरे मीडिया समूह के साथ शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस बीच द्विवेदी ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल से लल्लनटॉप हटा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications