Shah Rukh Khan ने Saurabh Dwivedi को बॉलीवुड में दिया बड़ा ब्रेक, किस फिल्म में आएंगे नजर?
Saurabh Dwivedi Acting Debut: पत्रकारिता की दुनिया के 'किंग' कहे जाने वाले सौरभ द्विवेदी इन दिनों खबरों को कवर नहीं कर रहे, बल्कि खुद सबसे बड़ी खबर बन गए हैं। 'द लल्लनटॉप' (The Lallantop) से इस्तीफे के बाद हर कोई कयास लगा रहा था कि सौरभ अब क्या करेंगे? लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम ने सबको चौंका दिया है।
23 जनवरी, वसंत पंचमी के दिन 'इंडियन एक्सप्रेस' जॉइन करने के ऐलान के साथ ही वे JioHotstar की वेब सीरीज 'स्पेस जेन: चंद्रयान' (Space Gen: Chandrayaan) में नजर आए। हालांकि उस वेब सीरीज में वो एक पत्रकार के रूप में ही नजर आए थे। लेकिन असली धमाका तो अब हुआ है।

शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान (Shah Rukh Khan Gauri Khan) के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' (Red Chillies Entertainment) ने अपनी नई फिल्म 'कर्तव्य' (Kartavya) का पोस्टर जारी किया है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म में सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) का एक दमदार लुक सामने आया है, जिससे अब यह साफ हो गया है कि सौरभ ने पत्रकारिता के साथ-साथ अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है।
Saurabh Dwivedi: 23 जनवरी को एक ही दिन दो बड़े धमाके
बीता 23 जनवरी सौरभ द्विवेदी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। एक तरफ उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'इंडियन एक्सप्रेस' (Indian Express) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की जानकारी दी। तो दूसरी तरफ उसी दिन JioHotstar पर उनकी सीरीज 'स्पेस जेन' रिलीज हुई। यह महज इत्तेफाक नहीं था, बल्कि सौरभ के करियर के री-ब्रांडिंग का संकेत था। वे अब केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि एक परफॉर्मर के रूप में उभर रहे हैं।
सैफ अली खान संग स्क्रीन शेयर करेंगे सौरभ
3 फरवरी को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा जारी 'कर्तव्य' के पोस्टर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सैफ अली खान हैं, लेकिन पोस्टर में सौरभ द्विवेदी की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। सौरभ का लुक काफी गंभीर और प्रभावशाली लग रहा है। रेड चिलीज जैसे बड़े बैनर तले डेब्यू करना यह बताता है कि सौरभ की पारी अब बहुत लंबी और ग्लैमरस होने वाली है।
तमन्ना और फातिमा संग डिनर
हाल ही में जब सौरभ द्विवेदी को मुंबई के जुहू में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और फातिमा सना शेख के साथ डिनर के बाद स्पॉट किया गया था, तब लोग इसे महज एक मुलाकात समझ रहे थे। लेकिन अब 'कर्तव्य' और रेड चिलीज के प्रोजेक्ट्स से जुड़ाव देखकर लोग डॉट्स को कनेक्ट कर रहे हैं। क्या यह डिनर मीटिंग किसी बड़े बॉलीवुड कोलेबोरेशन का हिस्सा थी? इस सवाल ने फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है।
पत्रकारिता से एक्टिंग तक, करियर 2.0
सौरभ द्विवेदी का यह ट्रांसफॉर्मेशन ऐतिहासिक है। एक पत्रकार जो अपनी हिंदी और ठेठ अंदाज के लिए जाना जाता है, अब नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाएगा। फैंस अब इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या सौरभ फिल्म में भी किस तरह की भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications