केंद्र सरकार का एकमात्र लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को जेल में डालना: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिस तरह से ईडी का समन मिला है और उन्हें 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है ताकि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा जा सके।

saurabh bhardwaj

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है, इससे साफ हो जाता है कि केंद्र सरकार का एक ही मकसद है कि किसी तरह आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए और इसके लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे कि किसी तरह फर्जी केस बनाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद किया जाए और आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए।

वहीं आतिशी मार्लेना ने कहा कि ये लोग आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए एक-एक नेता को जेल में डाला जा रहा है। अगर 2 नवंबर को जेल में डाल दिया जाता है तो इसका क्या मतलब है कि भाजपा आम आदमी पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं को जेल में डाल देगी। सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल, क्या ये लोग सबको जेल में डाल देंगे।

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने के बाद किस्सा यहीं खत्म नहीं होगा। इसके बाद भाजपा एक-एक करके विपक्ष के नेताओं को जेल में डालेगी। अगला नंबर हेमंत सोरेन का आएगा, जिन्हें भाजपा झारखंड में हरा नहीं पा रही है। इसके बाद अगला नंबर तेजस्वी यादव का आएगा क्योंकि भाजपा वहां राजद-जदयू के गठबंधन को तोड़ नहीं पा रही है। इसके बाद स्टालिन, पिनारयी विजयन का नंबर आएगा।

भाजपा अपनी सीबीआई-ईडी का प्रयोग करके विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का काम कर रही है। जब चुनाव नहीं जीत पाते हैं तो जो लोग आपको हरा रहे हैं उन्हें जेल में डाल दो, ऐसे तो देश में संविधान नहीं बचेगा। लेकिन मैं नरेंद्र मोदी को बताना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी के नेता जेल जाने से नहीं डरते हैं, हम झूठे केस से नहीं डरते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+