सऊदी अरब ने बढ़ाया भारतीयों का हज कोटा, अब हर साल इतने लोग जाएंगे मक्का मदीना

ओसाका। सऊदी अरब ने भारतीयों के लिए हज यात्रा के लिए कोटे में 30 हजार की वृद्धि करने का फैसला किया है। जिसके बाद अब एक साल में 2 लाख जायरीन हज यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि अब तक यह आंकड़ा 1 लाख 70 हजार था। बता दें कि जापान के ओसाका में आयोजित जी20 सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मुलाकात के बाद यह ऐलान किया गया है।

इन मुद्दों को लेकर सऊदी अरब से हुई बातचीत

इन मुद्दों को लेकर सऊदी अरब से हुई बातचीत

बताया जा रहा है की पीएम मोदी ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और काउंटर टेररिज्म के मुद्दे पर बात की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब को महत्वपूर्ण रणनीतिक साझीदार बताया। दोनों देशों के नेताओं के बीच मुलाकात के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारतीयों के लिए हज कोटे को 1 लाख 70 हजार से बढ़ाकर 2 लाख करने का फैसला किया है।

पर्यटन को लेकर हुई लंबी बातचीत

पर्यटन को लेकर हुई लंबी बातचीत

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच पर्यटन को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई। लेकिन इस मुलाकात में क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान के मुकाबले भारत के हज कोटो में दोगुनी वृद्धि की गई है। क्योंकि पाकिस्तान का हज कोटा इस बार लगभग 16 जहार के आसपास की वृद्धि करते हुए 2 लाख कर दिया है।

पाकिस्तान की तुलना में भारत के कोटे में दोगुनी वृद्धि

पाकिस्तान की तुलना में भारत के कोटे में दोगुनी वृद्धि

जबकि पहले पाकिस्तान को यह कोटा 184,210 तक ही था। लेकिन पाकिस्तान की तुलना में भारत के कोटे में दोगुनी वृद्धि की गई है। लेकिन दोनों देशों को देखों को अब बराबर-बराबर लोग हज यात्रा के लिए मक्का मदीना जाएंगे। विदेश सचिव ने बताया कि सऊदी के वली अहद ने प्रधानमंत्री को इस साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथियों में से एक बनाने के लिए आमंत्रित किया है, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार भी कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+