जिस दिन सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे मेरी हर बात सच साबित होगी- कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा ने लिखा कि कल तक सारी दुनिया को कह रहे थे कि EVM के कारण हारे चुनाव अब अचानक पानी का मुद्दा। मीडिया के सामने आने से क्यों बच रहे है।
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल से निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने रविवार को बगावती तेवर दिखाया। कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधे तौर से भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कपिल मिश्रा ने कहा, 'मेरे सामने सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल को अवैध दो करोड़ रुपए दिए। मेरे सामने यह सब हुआ। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी उन्हें क्लीनचिट दी जा रही है।'

कपिल मिश्रा के इस आरोप के बाद आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मीडिया के सामने आकर इन आरोपों को खारिज कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिसोदिया ने कहा इन आरोपों को कोई स्वीकार नहीं करेगा।
पार्टी के कई विधायक पानी को लेकर नाराज थे कि पानी के चक्कर में एमसीडी का चुनाव हार गये। इसलिए मुख्यमंत्री ने उन्हें हटा दिया। मनीष ने मिडिया के किसी भी प्रश्न का जबाब नहीं दिया। केवल 40 सेकेण्ड में अपनी बात कहकर उठकर चले गये। VIDEO: बसों की ऐसी खतरनाक रेस, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें
सिसोदिया के इस बयान के बाद कपिल मिश्रा ने फिर पलटवार किया। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा 'परसो देखा और कल सुबह खुल कर आवाज उठाई।
एक दिन का भी इंतज़ार असंभव था।' उसके बाद एक और ट्वीट कर मिश्रा ने लिखा 'जिस दिन सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे, मेरी एक एक बात सच साबित हो जाएगी। चंद दिनों का इंतजार। साँच को आंच नहीं।'
कपिल मिश्रा ने लिखा कि कल तक सारी दुनिया को कह रहे थे कि EVM के कारण हारे चुनाव अब अचानक पानी का मुद्दा। मीडिया के सामने आने से क्यों बच रहे है।












Click it and Unblock the Notifications