Satya Pal Malik Net Worth: पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने पत्नी-बेटे के लिए कितनी दौलत छोड़ी? यहां पूरा हिसाब!
Satya Pal Malik Net Worth: जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल रहे सत्यपाल सिंह मलिक का 5 अगस्त 2025 को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। 79 वर्षीय मलिक लंबे समय से किडनी फेल्योर और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से जूझ रहे थे।
उनके निधन ने राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ा दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि अपने पीछे सत्यपाल मलिक अपनी पत्नी इकबाल मलिक और बेटे देव कबीर के लिए कितनी दौलत छोड़ गए?

Satya Pal Malik Net Worth: सत्यपाल मलिक की संपत्ति और देनदारी?
2017 में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, सत्यपाल मलिक की कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी देनदारी 4 लाख रुपये थी। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, जिससे उनका राजनीतिक रिकॉर्ड साफ-सुथरा रहा।
Satya Pal Malik Education: सत्यपाल मलिक कितने पढ़ें- लिखे?
सत्यपाल मलिक ने मेरठ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से 1984 में एलएलबी की डिग्री हासिल की थी और वे स्नातक स्तर की व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त थे।
Satya Pal Malik Political Career: सत्यपाल मलिक का राजनीतिक और प्रशासनिक करियर
सत्यपाल मलिक का राजनीतिक सफर 1970 के दशक में समाजवादी विचारधारा के साथ शुरू हुआ। उन्होंने भारतीय क्रांति दल, कांग्रेस, जनता दल और अंततः 2004 में भाजपा का दामन थामा। 1974 में बागपत से विधायक चुने गए, फिर 1980 और 1989 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने। 1987 में बोफोर्स घोटाले के विरोध में उन्होंने कांग्रेस और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और जन मोर्चा नामक अपनी पार्टी बनाई, जो बाद में जनता दल में विलय हो गई।
मलिक ने 2018 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इस दौरान 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का ऐतिहासिक फैसला हुआ, जिसकी आज छठी वर्षगांठ है। इसके बाद वे गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे। 2017 में उन्होंने बिहार के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
Satya Pal Malik: सत्यपाल मलिक का सियासी सफर: एक नजर
- 1974: बागपत से विधायक (भारतीय क्रांति दल)
- 1980: लोकदल से राज्यसभा सांसद
- 1984: कांग्रेस से राज्यसभा सांसद
- 1989: अलीगढ़ से लोकसभा सांसद
- 1996: सपा के टिकट पर अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव हारे
- 2004: भाजपा में शामिल, बागपत से हारे
- 2012: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- 2017: बिहार के राज्यपाल
- 2018-19: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल
- 2019: गोवा के राज्यपाल
- 2020-22: मेघालय के राज्यपाल
क्या छोड़ गए सत्यपाल मलिक?
सत्यपाल मलिक का सियासी और प्रशासनिक जीवन विवादों से परे और सिद्धांतों पर आधारित रहा। उनकी मामूली संपत्ति और साफ-सुथरा रिकॉर्ड उनकी सादगी को दर्शाता है। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी और बेटे के लिए छोड़ी गई संपत्ति उनके परिवार के भविष्य का आधार बनेगी। मलिक का योगदान, खासकर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के दौरान, हमेशा चर्चा में रहेगा।
नोट: संपत्ति से संबंधित जानकारी 2017 की एडीआर रिपोर्ट पर आधारित है। हाल के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- Satya Pal Malik Passed Away: नहीं रहे जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल सिंह मलिक, जानें निधन की अहम वजह?












Click it and Unblock the Notifications