सत्यपाल मलिक ने केंद्र के फैसले को ठहराया सही, बोले-फोन पर पाबंदी से जिंदगियां बचीं

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को केंद्र सरकार के मोबाइल फोन और इंटरनेट में पाबंदी लगाने का बचाव करते हुए इसे सही ठहराया। गवर्नर ने कहा कि ये कदम लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि 'कश्मीर में पहले से चल रही स्थितियों की वजह से पहले हफ्ते कम से कम 50 लोग मारे गए थे। हमारा दृष्टिकोण ऐसा है कि मानव जीवन का कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 दिन टेलीफोन नहीं होंगे। लेकिन हम जल्द ही सब वापस कर देंगे।

Satya Pal Malik defends center decesion to suspension of mobile services in jammu kashmir

सत्‍यपाल मलिक ने आगे कहा कि राज्य में दवाओं की आपूर्ति और जरूरी खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। असल में, हमने ईद पर लोगों के घरों में मांस, सब्जियां और अंडे भेजे। उन्होंने आगे कहा कि 10 से 15 दिनों में आपकी राय बदल जाएगी। उन्होंने राज्य में दवाओं की आपूर्ति और जरूरी खाद्य सामग्री की कमी की खबरों पर ये टिप्पणी की। मलिक पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को अंतिम सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे। अरुण जेटली को याद करते हुए मलिक ने कहा कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के लिए जेटली ने उन्हें प्रेरित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+