सतीश कौशिक अपने पीछे छोड़ गए अपनी पत्नी और बेटी को, बचपन में ही हो गई थी बेटे की मौत

Bollywood Actor Satish Kaushik Death News: अभिनेता-लेखक-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन 66 वर्ष की आयु में दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम में 9 मार्च को हुआ था। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव मुंबई लाया जाएगा।

Bollywood Actor Satish Kaushik Family

Bollywood Actor Satish Kaushik Family: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक के निधन की खबर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली है। सतीश कौशिक दिल्ली में होली के समारोह में गए थे। सतीश को बुधवार (08 मार्च) दिल्ली में कार में यात्रा करते वक्त दिल का दौरा पड़ा। बुधवार गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में सतीश कौशिक को भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। सतीश कौशिक का शव आज मुंबई लाया जाएगा। सतीश कौशिक अपने पीछे एक छोटा सा परिवार छोड़ गए हैं।

अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए सतीश कौशिक

अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए सतीश कौशिक

सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। वंशिका जन्म 2012 में हुआ था। सतीश कौशिक ने 1985 में शशि कौशिक से शादी की थी। शादी के लगभग 8-9 साल 1994 में सतीश कौशिक के बेटे का जन्म हुआ था। उनके बेटे शनू कौशिक की मृत्यु 1996 में हो गई थी, जब वह सिर्फ दो साल के थे। 2012 में सतीश कौशिक की बेटी वंशिका का जन्म एक सरोगेट मां के जरिए हुआ था। सतीश कौशिक अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे, उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी के साथ कई सारी तस्वीरें हैं।

जानिए सतीश कौशिक के बारे में?

जानिए सतीश कौशिक के बारे में?

सतीश कौशिक एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। सतीश कौशिक ने 1972 में किरोरी माल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से डिग्री ली। सतीश कौशिक ने थिएटर के साथ अपना करियर शुरू किया और हिंदी सिनेमा में अभिनय किया। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

अनुपम खेर ने दी सतीश कौशिक की निधन की खबर

अनुपम खेर ने दी सतीश कौशिक की निधन की खबर

सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दी। अनुपम खेर ने गुरुवार की सुबह ट्वीट करते हुआ लिखा, ''जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! जिंदगी कभी भी अब पहले जैसी नहीं होगी तुम्हारे बिना सतीश। ओम् शांति! ''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+